JHALAA: वेव्स शिखर सम्मेलन में लॉन्च होगा ‘झाला’ म्यूजिकल ग्रुप, एआर रहमान करेंगे मार्गदर्शन
WAVES Summit: मुंबई में होने वाले वेव्स समिट में एआर रहमान द्वारा तैयार किए गए म्यूजिकल बैंड झाला को लॉन्च किया जाएगा। जानिए इस बैंड की क्या खासियत है।
विस्तार
राग पर आधारित नए म्यूजिकल ग्रुप ‘झाला’ को मई को मुंबई में आयोजित वेव्स शिखर सम्मेलन में लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्चिंग दिग्गज संगीतकार एआर रहमान के निर्देशन में होगी। 12 सदस्यों वाले इस बैंड में छह सिंगर-डांसर महिलाएं हैं। जबकि 6 पुरुष संगीतकार और गायक हैं। यह म्यूजिकल ग्रुप शास्त्रीय संगीत के राग को आज के समय के संगीत के साथ मिलाकर एक अद्भुत संगीत पेश करता है।
एआर रहमान ने किया ‘झाला’ का गठन
भारत मेस्ट्रो (ए) अवॉर्ड्स के तहत यह एक अनोखी पहल है। इसे इस साल की शुरूआत में दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने भारत की संगीत विरासत का जश्न मनाने और आज की पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत से परिचय कराने के लिए लॉन्च किया था। खुद एआर रहमान द्वारा तैयार किए गए ‘झाला’ बैंड के गठन के लिए, विश्वभर से अलग-अलग प्रतिभाओं की खोज की गई है। इसके लिए तकरीबन 500 से अधिक एंट्री आई थीं। जिसमें से चुनकर इन प्रतिभाओं को लाया गया है और ‘झाला’ का गठन किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: Suniel Shetty: ‘केसरी वीर’ के ट्रेलर लॉन्च में बोले सुनील शेट्टी, ‘कुछ लोग कश्मीर की तरक्की नहीं चाहते’
होगी सिर्फ लाइव परफॉर्मेंस
‘झाला’ में सिर्फ लाइव परफॉर्मेंस होगी। हर फॉर्मेंस में भारत के प्रसिद्ध घरानों की अनूठी रचनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। जिनमें पद्म भूषण उस्ताद बड़े गुलाम अली खान साहब, ऊथुकाडु वेंकट सुब्बैयार, गुनी गंधर्व पंडित लक्ष्मण प्रसाद जयपुरवाले, पद्म विभूषण गुलाम मुस्तफा खान साहब, कुंवर श्याम जी और संत अमीर खुसरो रहमतुल्लाह के साथ-साथ एआर रहमान की अतिरिक्त कम्पोजिशन शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Hansal Mehta Vinod Bhanushali: हंसल मेहता और विनोद भानुशाली ने की तीन फिल्मों की डील, जानिए कब होंगी रिलीज
पीएम मोदी के शामिल होने की है उम्मीद
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद है। वेव्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में ‘झाला’ की यात्रा की शुरूआत है। आने वाले सालों के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन की योजना बनाई गई है।