अफगानिस्तान के तालिबानी विदेश मंत्री का भव्य स्वागत देख भड़के जावेद अख्तर, बोले- ‘मेरा सिर शर्म से झुक गया’
Javed Akhtar: अफगानिस्तान के तालिबानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी शनिवार को इस्लामिक मदरसा दारुल उलूम, देवबंद पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था। इस बात पर लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने नाराजगी व्यक्त की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने अफगानिस्तान के तालिबान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी को उनकी भारत यात्रा के दौरान दिए गए सम्मान और स्वागत की आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए इसकी निंदा की है, क्योंकि तालिबान हमेशा आतंकवाद और शिक्षा को प्रबंधित करने की बात को बढ़ावा देता है।
जावेद अख्तर हुए निराश
जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘जब मैं देखता हूं कि दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी समूह तालिबान के प्रतिनिधि का सम्मान और स्वागत किया गया। वो भी उन लोगों द्वारा, जो हर तरह के आतंकवादियों के खिलाफ बोलते हैं, तो मेरा सिर शर्म से झुक जाता है। देवबंद को भी शर्म आनी चाहिए कि उसने अपने इस्लामी नायक का इतना सम्मानपूर्वक स्वागत किया, जो उन लोगों में से एक है जिन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। मेरे भारतीय भाइयों और बहनों, हमारे साथ क्या हो रहा है।’
I hang my head in shame when I see the kind of respect and reception has been given to the representative of the world’s worst terrorists group Taliban by those who beat the pulpit against all kind of terrorists . Shame on Deoband too for giving such a reverent welcome to their “…
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) October 13, 2025
यह खबर भी पढ़ें: ‘थामा’ का नया गाना ‘पॉइजन बेबी’ रिलीज, मलाइका अरोड़ा के ठुमकों ने दर्शकों को किया दीवाना
क्या है दारुल उरुल देवबंद?
आपको बताते चलें कि दारुल उरुल देवबंद, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित एक इस्लामी मदरसा है। इसकी खासियत ये है कि यहां देश और दुनिया से लोग पढ़ने आते हैं और कई विद्वान यहां से पढ़कर निकले हैं। इसीलिए जावेद अख्तर ने तालिबान नेता का भव्य स्वागत करने के लिए सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद की भी आलोचना की।