फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jason Shah Recalling his meeting with Sanjay Leela Bhansali says He looked over and said a very silent Hi

Jason Shah: 'हीरामंडी' के सेट पर हुए बर्ताव से खुश नहीं हैं जेसन, बोले- मुझे आत्मीयता का अभाव महसूस हुआ

Tue, 11 Jun 2024 06:03 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 11 Jun 2024 06:03 PM IST
सार

जेसन शाह ने संजय लीला भंसाली के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा, 'जब मैं उनसे पहली बार मिला तब वे बेरुखी से मुझ से मिले थे। मैं उनके ऑफिस में बैठ कर उनका इंतजार कर रहा था तब वे कमरे में आए और कुछ ढूंढने लगे'।

विज्ञापन
Jason Shah Recalling his meeting with Sanjay Leela Bhansali says He looked over and said a very silent Hi
जेसन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता जेसन शाह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों को 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में उनका किरदार काफी पसंद आया है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस शो में वे ब्रिटिश अधिकारी 'एलिस्टेयर कार्टराईट' की भूमिका में नजर आए थे। उनका इस शो में किरदार निगेटिव था। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान वे 'हीरामंडी' के सेट पर हुए अनुभवों को साझा करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


आत्मीयता का अभाव महसूस हुआ 
जेसन शाह ने संजय लीला भंसाली के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा, 'जब मैं उनसे पहली बार मिला तब वे बेरुखी से मुझ से मिले थे। मैं उनके ऑफिस में बैठ कर उनका इंतजार कर रहा था तब वे कमरे में आए और कुछ ढूंढने लगे। उस दौरान बिना किसी आत्मीयता के उन्होंने मुझसे हाय कहा था। मुझे उनका वह हाय किसी भी तरह से जान-पहचान करने जैसा व्यवहार नहीं लगा था'। 
विज्ञापन


Ishq Vishk Rebound: तीन अच्छे दोस्तों की दो प्रेमकहानियों के बीच उलझी है 'इश्क विश्क रिबाउंड', जारी हुआ ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से नहीं करवाई गई पहचान 
'हीरामंडी' स्टार जेसन आगे कहते हैं, 'मैंने सेट पर महसूस किया था कि यहां सामान्य इंसानी व्यवहार की कमी है। अब देखिए मुझे सबसे इंट्रोड्यूस नहीं करवाया गया था। अगर मुझे सिर्फ इतना कह दिया जाता कि 'हेलो जेसन आज आप इस निर्देशक के साथ काम करने वाले हैं', मैं उसी से खुश हो जाता, लेकिन वहां यह भी नहीं होता था। मैंने खुद को काफी अलग-थलग महसूस किया जो मुझे काफी अलग लगा था'। 

Bollywood Song: पांच मिनट में लिखा गया और पांच सेकंड में हुआ कंपोज, इस लव सॉन्ग के बनने की प्रक्रिया है गजब

किरदार के लिए शायद यही जरुरी था 
जेसन शाह 'हीरामंडी' में खलनायक की भूमिका में नजर आए थे। अभिनेता कहते हैं, 'बाद में मुझे लगा कि शायद मेरे किरदार के लिए यह व्यवहार जरुरी था। मैं खलनायक की भूमिका निभा रहा था इसलिए मुझे क्रू से अलग-थलग रखा जाता था ताकि मेरी नाराजगी उभर कर दिख सके। खैर मुझे लगता है कि कभी भी किसी इंसान का दूसरे इंसान के साथ बातचीत करने से मेरे किरदार पर कोई अलग असर पड़ता। मेरे लिए यह अनुभव काफी अलग किस्म का था'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed