{"_id":"6648b300f5bac2a4c20b703b","slug":"janhvi-kapoor-childhood-photo-was-uploaded-on-this-site-her-school-boys-was-laughing-after-seeing-the-pics-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: बचपन में इस साइट पर अपलोड हो गई थी जान्हवी कपूर की तस्वीरें, स्कूल के लड़कों ने बनाया था मजाक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janhvi Kapoor: बचपन में इस साइट पर अपलोड हो गई थी जान्हवी कपूर की तस्वीरें, स्कूल के लड़कों ने बनाया था मजाक
Sat, 18 May 2024 07:24 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 18 May 2024 07:24 PM IST
सार
जान्हवी कपूर ने करण जौहर से एक बातचीत में बताया कि एक बार उनकी कुछ तस्वीरें एक पोर्नोग्राफी वाली वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई थी।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
विस्तार
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के लिए जान्हवी ने क्रिकेट सीखने के लिए खूब पसीना बहाया था। हाल ही में, उन्होंने एक साक्षात्कार में अपने बचपन के दिनों से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला किस्सा सुनाया है, जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा।
विज्ञापन
Sarkar: बिग बी को समझ नहीं आया था 'सरकार' का 'गोविंदा' गाना, फिर राम गोपाल ने बताया था भगवान कृष्ण से कनेक्शन
विज्ञापन
पोर्नोग्राफी जैसी वेबसाइट पर अपलोड हो गई थी तस्वीरें
जान्हवी कपूर ने करण जौहर से एक बातचीत में बताया कि एक बार उनकी कुछ तस्वीरें एक पोर्नोग्राफी वाली वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई थी। इस बातचीत का वीडियो धर्मा प्रोडक्शंस के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसमें जान्हवी ने बताया कि वो अपने माता-पिता के साथ एक कार्यक्रम में गई थीं। उस वक्त उनकी उम्र करीब 12 या 13 साल की थी। उस कार्यक्रम में उनकी कुछ तस्वीरें खींची गई थी। बकौल जान्हवी, बाद में वे तस्वीरें किसी ने एक पोर्नोग्राफी जैसी वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी।
विज्ञापन
Sci-Fi Films: साइंस फिक्शन पर बनी हैं ये फिल्में, दमदार कहानी और विज्ञान का प्रयोग देख चकराया दर्शकों का सिर
स्कूल के लड़के बना रहे थे मजाक
जान्हवी कपूर ने बताया कि तब सोशल मीडिया का चलन शुरु हुआ ही था। उनके स्कूल के लड़कों ने भी वे फोटो देख लिए थे और वे इसका मजाक बना रहे थे। उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहतीं कि उन्हें एक निश्चित तरीके से देखा जाए। वो चाहती हैं कि उन्हें गंभीरता से लिया जाए। बता दें कि ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 31 मई को रिलीज होगी। जान्हवी ने एक अन्य बातचीत में बताया था कि फिल्म की तैयारी के दौरान उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग ली थी। इस दौरान उनके दोनों कंधों में चोट लग गई थी। फिल्म की शूटिंग करीब दो साल तक चली थी।
Shah Rukh Khan: लोकसभा चुनाव को लेकर आया शाहरुख का बयान, फैंस से की मतदान करने की अपील