फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ishaan Khatter celebrated birthday brother Shahid Kapoor sister-in-law Mira Kapoor had lot of fun together

Ishaan Khatter: ईशान ने मनाया अपना जन्मदिन, भाई शाहिद और भाभी मीरा ने साथ में की खूब मस्ती

Fri, 01 Nov 2024 02:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 01 Nov 2024 02:16 PM IST
सार

शाहिद कपूर और उनके सौतेले भाई ईशान खट्टर के बीच काफी अच्छा रिश्ता है। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। ईशान शाहिद की बहुत इज्जत करते हैं। अभी उन्होंने अपने भाई शाहिद कपूर और भाभी मीरा के साथ अपना जन्मदिन मनाया। 
 

विज्ञापन
Ishaan Khatter celebrated birthday brother Shahid Kapoor sister-in-law Mira Kapoor had lot of fun together
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @ishaankhatter

विस्तार

शाहिद कपूर ने एक भाई होने का फर्ज बहुत अच्छे से निभाया है। वह अपने सौतेले भाई ईशान से बहुत गहरा लगाव रखते हैं। फिल्मी करियर को लेकर भी सलाह देते हैं। हमेशा अपने भाई की तारीफ करते हैं उसके साथ खुशियों भरे पले बिताते हैं। ईशान भी उनके साथ खूब मस्ती मजाक करते हैं और अपने खास दिन उनके साथ मनाते हैं। ईशान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें वह अपने भाई शाहिद और भाभी मीरा के साथ जन्मदिन मनाते हुए नजर आए। 

विज्ञापन

भांजी ने बनाया ईशान के लिए केक 
ईशान ने अपनी इंस्टाग्राप पोस्ट पर एक तस्वीर साझा कीं। जिसमें शाहिद को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही फोटो पर लिखा है- जन्मदिन वाले दिन दिवाली। बने हैं तीन केक, इसमें से एक प्यारी भांजी ने बनाया है। साथ में हमारी मजाकिया भाभी। ईशान को शाहिद की बेटी भी बहुत प्यार करती है, इसलिए उसने अपने चाचा के लिए प्यारा सा केक बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ishaan Khatter celebrated birthday brother Shahid Kapoor sister-in-law Mira Kapoor had lot of fun together
मीरा कपूर-ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@mira.kapoor, @ishaankhatter

भाभी भी दिखीं मस्ती के अंदाज में 
ईशान की शेयर की गई फोटो में मस्ती वाले अंदाज में उनकी भाभी मीरा कपूर नजर आ रही हैं। वह दिवाली और ईशान के जन्मदिन को लेकर खुश हैं। इसलिए काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। वैसे भी मीरा और ईशान के बीच भाभी और देवर का रिश्ता काफी मजबूत है। दोनों इंस्टाग्राम पर काफी फनी वीडियो साथ में बनाकर डालते हैं। इनकी वीडियो में शाहिद भी कई बार शामिल होते हैं। तीनों जब भी कोई फनी वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हैं तो उन्हें फैंस से खूब लाइक और प्यार मिलता है। 

विज्ञापन

Ishaan Khatter celebrated birthday brother Shahid Kapoor sister-in-law Mira Kapoor had lot of fun together
'द परफेक्ट कपल' सीरीज- ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter

आगे फिल्मों में व्यस्त हैं ईशान 
ईशान के फिल्मी करियर की बात करें तो वह काफी अच्छे रोल कर रहे हैं। कुछ महीनों पहले वह एक हॉलीवुड की सीरीज 'द परफेक्ट कपल' में नजर आए। इस सीरीज से उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा। सीरीज को काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली। इसके अलावा वह एक फिल्म 'द रॉयल्स' में काम कर रहे हैं। इन दिनों वह इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed