फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Isha Malviya reacted on Munawar Faruqui Abhishek Kumar bet on her relationship with Samarth

Isha-Samarth: ईशा और समर्थ के ब्रेकअप को लेकर शर्त लगाते दिखे थे मुनव्वर और अभिषेक, अब ईशा ने दिया ये जवाब

Sat, 27 Apr 2024 04:04 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 27 Apr 2024 04:04 PM IST
सार

बिग बॉस सीजन 17 में दिखे समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय का ब्रेकअप हो चुका है। जिसको लेकर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें अभिषेक और मुनव्वर इनके रिश्ते को लेकर शर्त लगाते दिख रहे हैं। अब एक इंटरव्यू में ईशा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Isha Malviya reacted on Munawar Faruqui Abhishek Kumar bet on her relationship with Samarth
बिग बॉस सीजन 17 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस  सीजन 17 में मुनव्वर फारुखी, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चाओं में रहे थे। ईशा और समर्थ की जोड़ी ने अपने प्रेम संबंध को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बिग बॉस के घर में दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं, जिससे दोनों के घरवाले भी काफी असहज नजर आए थे। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से ईशा और समर्थ के अलग होने की खबरें काफी तेजी से फैल रही थीं। इसे सही साबित करते हुए दोनों ने हाल में ही अलग होने का एलान किया है। अब दोनों के अलग हो जाने के बाद बिगबॉस सीजन 17 का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक और मुनव्वर ईशा औऱ समर्थ के रिश्ते को लेकर शर्त लगा रहे हैं।

विज्ञापन


'मुनव्वर और मैं बहुत अच्छे दोस्त'
एक ताजा इंटव्यू में ईशा ने अभिषेक और मुनव्वर की वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो में दोनों ईशा और समर्थ के रिश्ते को लेकर शर्त लगाते दिख रहे हैं। हालांकि, इस को लेकर ईशा बिल्कुल भी परेशान नहीं नजर आई। उन्होंने कहा, 'मैं बिग बॉस की किसी भी चीज को इतनी सिरियसली नही लेती हूं, बिग बॉस के घर में मेरी और मुनव्वर की एकदम नहीं बनती थी,लेकिन बाहर आने के बाद हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह मुझसे नियमित तौर पर संपर्क में रहता है और हमलोग बहुत अच्छे से बात करते हैं'।  
विज्ञापन

रवीना ने सुझाया बोरियत से बचने का शानदार उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं इन बातों को गंभीरता से नहीं लेती'
इस पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में सब एक जैसे ही व्यवहार करते हैं। सब की नजर बस ट्रॉफी पर होती है, इसलिए सब दूसरों से प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस पर आगे उन्होंने कहा,' यह बहुत सामान्य है, इसलिए मैं इन चीजों को गंभीरता से नहीं लेती। ये मेरी जिंदगी है और किसी के शर्त के चक्कर में मुझे लगता है मैं अपनी जिंदगी गलत ट्रैक पर ना डाल दूं'। 
Priyanka Chopra: प्रियंका ने साझा किया अस्वीकृति का दर्द, बोलीं- ‘पक्षपात के चलते फिल्मों से निकाला गया’
ईशा और समर्थ के ब्रेकअप को लेकर लगाई थी शर्त 
वीडियो में मुनव्वर और अभिषेक ये कहते नजर आ रहे हैं कि ईशा और समर्थ शो खत्म होने के दो महीन के बाद ब्रेकअप कर  सकते हैं। मुनव्वर इस पर कहते हैं कि वह इस पर शर्त लगा सकते हैं, जिसपर अभिषेक भी सहमती देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद मुनव्वर ने शर्त लगाया कि ईशा और समर्थ का रिश्ता शो खत्म होने के चार महीनों के अंदर टूट जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed