फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Irfan tells Why Film Industry keep Silent on Salman's 'Rape Comment'

इरफान ने बताया सलमान के रेप वाले बयान पर क्यों खामोश है इंडस्ट्री

Sun, 26 Jun 2016 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 26 Jun 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
Irfan tells Why Film Industry keep Silent on Salman's 'Rape Comment'
- फोटो : getty

सलमान खान के रेप वाले बयान पर बॉलीवुड खामोश है। इक्का-दुक्का कलाकारों छोड़ दें तो किसी ने आगे बढ़कर न तो सलमान का हाथ थामा और न ही खुलकर निंदा ही की।

विज्ञापन


एक चैनल पर इंटरव्यू के दौरान इरफान से भी सलमान के बयान पर सवाल किया गया तो जवाब में इरफान ने कहा ''वह सलमान पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेंगे। लेकिन हकीकत यही है कि सबको अपनी दुकान चलानी है तो मुंह कौन खोले?''
विज्ञापन


उधर, सलमान के बयान पर देशभर में खूब हल्ला मचा है। हंगामा मचता देख सलमान के पिता सलीम खान को माफी मांगनी पड़ी, वहीं अपनी सफाई में खुद सलमान ने कहा कि वह अब ज्यादा नहीं बोलेंगे, क्योंकि वह जब मुंह खोलते हैं को कुछ न कुछ विवाद खड़ा हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

Irfan tells Why Film Industry keep Silent on Salman's 'Rape Comment'
सलमान खान - फोटो : getty

एक इंटरव्यू के दौरान सलमान से उनकी आने वाली फिल्म 'सुलतान' को लेकर सवाल किए जा रहे थे। और जब उनसे पूछा गया कि फिल्म के लिए कुश्ती सीखने में कितनी मेहनत लगी?

तो इसके जवाब सलमान विवादित बयान दे गए, सलमान ने कहा ''सीख तो गए लेकिन इसकी ट्रेनिंग बहुत कठिन है। आपके पास वैसा शरीर होना चाहिए। फुर्ती और पैरों में ताकत। जब तक आप उनकी (पहलवान) तरह ट्रेनिंग नहीं करेंगे, आप वैसे नहीं लगेंगे। मेरी और आमिर की जैसी ट्रेनिंग हुई है वह उन पहलवानों से ज्यादा ही हो गई। 

वेट ट्रेनिंग, दांव-पेंच। सुबह-शाम ढाई-ढाई घंटे। मुझे मिट्टी पर भी कुश्ती सीखनी पड़ी और मैट पर भी। पंचिंग-किकिंग और मार्शल आर्ट्स भी सीखे। अगर आप इतनी ट्रेनिंग नहीं करेंगे तो फ्रॉड जैसे दिखेंगे। इसके बाद जो शूटिंग करते थे तब छह घंटे जो उठा-पटक होती थी, जो अविश्वसनीय है। फिल्म के लिए 120 किलो के आदमी को उठा कर मुझे दस बार पटकना पड़ता था। पांच अलग-अलग एंगिल से। जबकि कुश्ती मैच में यह एक-दो बार होता है।

छह घंटे तक यह चलता था और बेहद कठिन होता था। जब मैं रिंग से बाहर निकलता था तो सचमुच वह ऐसा होता था कि जैसे कोई रेप की शिकार महिला आ रही हो। ओह...मुझे नहीं लगता यह कहना चाहिए था! फिर मैं बाहर आता था, खाता था और वापस जाता था। यह मेरी जिंदगी की सबसे कठिन फिल्म थी।''

सलमान के इस बयान से बवाल मच गया। हिसार की एक दुष्कर्म पीड़ित युवती ने सलमान खान की टिप्पणी से आहत होकर 10 करोड़ की क्षतिपूर्ति अदा करने का नोटिस भेजा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed