फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indo Bangladesh collaborative production Toofan a gangster movie released Shakib Khan Mimi Chakraborty

Toofan Release: गैंगस्टर फिल्म 'तूफान' बांगलादेश में हुई रिलीज, 28 जून को भारतीय सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Tue, 18 Jun 2024 10:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 18 Jun 2024 10:55 PM IST
सार

निर्देशक रेहान रफी की इंडो-बांग्लादेश संयुक्त प्रोडक्शन 'तूफान' एक गैंगस्टर फिल्म है। आज इसे बांग्लादेश में रिलीज कर दिया गया है। भारतीय सिनेमाघरों में यह फिल्म 28 जून को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Indo Bangladesh collaborative production Toofan a gangster movie released Shakib Khan Mimi Chakraborty
तूफान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बांग्लादेशी सुपरस्टार शाकिब खान, बहुमुखी अभिनेता चंचल चौधरी और भारत की मिमी चक्रवर्ती अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन प्रशंसित ढाका निर्देशक रेहान रफी ने किया है। फिल्म 'तूफान' सोमवार को बांग्लादेश में रिलीज हो चुकी है और अब यह फिल्म 28 जून को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन


फिल्म की रिलीज
बांग्लादेश के तीन प्रमुख प्रोडक्शन हाउस- अल्फा-आई और चोरकी और भारत के एसवीएफ- ने इस फिल्म को फाइनेंस किया है, जो बांग्लादेश में अंडरवर्ल्ड डॉन के साम्राज्य की भयावह और खतरनाक पृष्ठभूमि के खिलाफ सामने आती है। तूफान के बारे में शाकिब खान ने कहा, "कहानी अविश्वसनीय रूप से मनोरंजक है। फिल्म में पूरी टीम ने इसमें जान डालने की पूरी कोशिश की है, इसके अलावा अपना दिल और आत्मा डाल दी है। यह एक ऐसी फिल्म है, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SVF (@svfsocial)


फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो एक हत्यारे की कहानी बताती है, जो सत्ता में आता है और एक डॉन में बदल जाता है। बांग्लादेशी प्रोजेक्ट में डेब्यू कर रहीं मिमी चक्रवर्ती ने अपनी खुशी साझा की। मिमी चक्रवर्ती ने कहा, "तूफान पर काम करना एक असाधारण अनुभव रहा है। टीम ने खुले दिल से मेरा स्वागत किया और मुझे कहानी और अपने किरदार से तुरंत जुड़ाव महसूस हुआ। कई बार ऐसा लगा कि मैं कोलकाता में शूटिंग कर रही हूं, क्योंकि यहां की गर्मजोशी और भाईचारा प्रभावशाली था।" गैंगस्टर फिल्म तूफान बांगलादेश में हुई रिलीज हो चुकी है। अब 28 जून को यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में बांग्लादेशी सुपरस्टार शाकिब खान, बहुमुखी अभिनेता चंचल चौधरी, भारत की मिमी चक्रवर्ती ने अभिनय किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed