फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indias Missile Man APJ Abdul Kalam Biopic on the Silver Screen Dhanush will be in lead roll

Cannes 2025: भारत के मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम पर बनेगी फिल्म, धनुष निभाएंगे अहम किरदार

Wed, 21 May 2025 10:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 21 May 2025 10:11 PM IST
सार

APJ Abdul Kalam Biopic: भारत के 11वें राष्ट्रपति और भारत के मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर एक बायोपिक बन रही है। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ओम राउत करेंगे।

विज्ञापन
Indias Missile Man APJ Abdul Kalam Biopic on the Silver Screen Dhanush will be in lead roll
एपीजे अब्दुल कलाम पर फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

APJ Abdul Kalam Biopic: भारत के 11वें राष्ट्रपति और भारत के मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर एक बायोपिक बन रही है। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ओम राउत करेंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुपरस्टार धनुष इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

कान में हुआ फिल्म का ऐलान
फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल कर रहे हैं। साईविन क्वाड्रास ने इसका लेखन किया है। दिग्गज अभिनेता धनुष डॉ. कलाम की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म के निर्माताओं ने कान फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का एलान किया है। जब ओम राउत और धनुष फिल्म पर चर्चा करने के लिए मिले, तो उन्हें एहसास हुआ कि वे अपने जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म साथ में बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशक ओम राउत ने की तारीफ
राउत ने एक बयान में कहा 'सच्चे राजनेताओं की कमी वाले युग में, कलाम राजनीति और संकीर्णता से ऊपर खड़े थे। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जो शिक्षा और स्वदेशी नवाचार की ताकत के लिए जाने जाते थे। उनकी कहानी को स्क्रीन पर लाना एक कलात्मक चुनौती और एक नैतिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी है। यह एक ऐसी कहानी है जो वैश्विक युवाओं और खास तौर पर दक्षिण के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।'
यह खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' छोड़ने से पहले परेश रावल को मिल चुके इतने लाख रुपये, अब हुआ खुलासा
विज्ञापन

Indias Missile Man APJ Abdul Kalam Biopic on the Silver Screen Dhanush will be in lead roll
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम - फोटो : PTI
निर्माता ने खुद को माना सौभाग्यशाली
निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने फिल्म के बारे में कहा 'हम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हैं। यह हमारे लिए एक भावनात्मक क्षण है। मैं भारतीय सिनेमा के दिग्गज ओम राउत और धनुष का सहयोग करके सम्मानित महसूस कर रह हूं। हमें यह कहानी बताने का सौभाग्य मिला है और हम में से हर कोई सच्चे भारत रत्न कलाम जी की यात्रा को जीवंत करने के लिए कोशिश कर रहा है। यह भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित परियोजनाओं में से एक है' 

एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में
15 अक्टूबर 1931 को जन्मे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम 5 साल तक भारत के राष्ट्रपति रहे। रामेश्वरम से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने वाले डॉ. कलाम का जीवन लोगों के लिए रोल मॉडल है। 'भारत के मिसाइल मैन' कहे जाने वाले, वे मामूली शुरुआत से एक एयरोस्पेस वैज्ञानिक और आखिर में जनता के राष्ट्रपति बने। उनका कहना था कि 'जीवन में चाहें जैसे भी परिस्थिति क्यों न हो पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed