फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian Film Festival of Melbourne 2024 Announces Nominations IIFM 15th edition full List is here

IIFM Nominations: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 का नामांकन जारी, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 10 Jul 2024 12:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 10 Jul 2024 12:36 PM IST
सार

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न  (आईएफएफएम) 2024 अपने 15वें संस्करण के साथ लौट आया है, जिसमें साल के सबसे प्रतीक्षित नामांकन की घोषणा की गई है। विदेशी धरती पर आयोजित सबसे बड़े भारतीय फिल्म महोत्सव के रूप में, आईएफएफएम नामांकन साल दर साल पूरे भारत की फिल्मों और कलाकारों के लिए अच्छा है। 'आईएफएफएम' द्वारा पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है।
 

विज्ञापन
Indian Film Festival of Melbourne 2024 Announces Nominations IIFM 15th edition full List is here
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2024 अपने 15वें संस्करण के साथ लौट आया है, जिसमें साल के सबसे प्रतीक्षित नामांकन की घोषणा की गई है। विदेशी में आयोजित सबसे बड़े भारतीय फिल्म महोत्सव के रूप में, आईएफएफएम नामांकन साल दर साल पूरे भारत की फिल्मों और कलाकारों के लिए विविधता का संकेत है। 'आईएफएफएम' की पूरी लिस्ट में कई कलाकारों, निर्देशकों और सर्वक्षेष्ठ फिल्मों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


कब शुरू होगा फेस्टिवल
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 ने नामांकन की घोषणा कर दी है। जिसमें शाहरुख खान की फिल्म 'जवान', कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन', 12वीं फेल, कैथल, महाराजा, लापता लेडीज लीड जैसी फिल्में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियन सरकार द्वारा समर्थित और प्रस्तुत मेलबर्न का भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) भारतीय सिनेमा में एक वार्षिक उत्सव की तरह मनाया जाता है, जो भारत की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों, डिजिटल श्रृंखला और प्रतिभाओं का प्रदर्शन करता है। महोत्सव का उद्देश्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय सिनेमा की विविधता का जश्न मनाना है। इस साल यह महोत्सव 15 अगस्त को शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन


किन सितारों का नाम है शामिल
इस साल, फेस्टिवल में बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में शामिल है। शाहरुख के अलावा विक्रांत मैसी, फहद फासिल, रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, मिथुन चक्रवर्ती आदि शामिल हैं। इसी तरह, अभिनेत्रियों की सूची में आलिया भट्ट, ज्योतिका, नितांशी गोयल और प्रतिभा रांटा के साथ प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी के लिए नामांकित है। ओटीटी श्रेणी में वेब सीरीज 'हीरामंडी', 'पोचर', 'मेड इन हेवन सीजन 2' सहित कई सीरीज के नाम शामिल हैं। बता दें कि प्रतिष्ठित आईएफएफएम 2024 पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा उत्सव के दौरान 16 तारीख को उनकी वार्षिक उत्सव रात में की जाएगी और इसे मेलबर्न के पैलैस थिएटर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन की सूची इस प्रकार हैं-

सर्वश्रेष्ठ फिल्म
1 12वीं फेल (हिंदी)
2 अमर सिंह चमकीला (हिंदी)
3 चंदू चैंपियन (हिंदी)
4 डंकी (हिंदी)
5 जवान (हिंदी)
6 महाराजा (तमिल)
7 प्रेमालू (मलयालम)
8 रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (हिंदी)
 
सर्वश्रेष्ठ फिल्म - समीक्षकों की पसंद
1 डियर जस्सी (पंजाबी)
2 गर्ल्स विल बी गर्ल्स (हिंदीटअंग्रेजी)
3 कटहल द कोर (मलयालम)
4 काबुलीवाला (बंगाली)
5 लापता लेडीज (हिंदी)
6 रैप्चर कब होगा (गारो )
7 सप्त सागरदाचे एलो साइड ए (कन्नड़) 
8 थाडावू (मलयालम)

सर्वक्षेष्ठ अभिनेता
1 दिलजीत दोसांझ - अमर सिंह चमकीला 
2 फहाद फासिल - आवेशम
3 कार्तिक आर्यन - चंदू चैंपियन
4 कटहल द कोर - ममूटी
5 मिथुन चक्रवर्ती - काबुलीवाला
6 रणवीर सिंह - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
7 शाहरुख खान - डंकी और जवान
8 स्पर्श श्रीवास्तव - लापता लेडीज
9 विक्की कौशल - सैम बहादुर
10 विक्रांत मैसी - 12वीं फेल

सर्वक्षेष्ठ अभिनेत्री
1 आलिया भट्ट - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
2 अलीजेह अग्निहोत्री - फरे
3 बिना आर चंद्रन थाडावू (द सेंटेंस) 
4 ज्योतिका - कटहल - द कोर
5 नितांशी गोयल - लापता लेडीज
6 पार्वती थिरुवोथु - उल्लोजूहुकू अंडर करंट
7 प्रतिभा रांटा - लापता लेडीज 
8 प्रीति पाणिग्रही - गर्ल्स विल बी गर्ल्स
9 सान्या मल्होत्रा - मिसेज
10 स्वाथी रेड्डी - मंथ ऑफ मधु 

सर्वक्षेष्ठ निर्देशक
1 इम्तियाज अली - अमर सिंह चमकीला 
2 कबीर खान - चंदू चैंपियन 
3 करण जौहर - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
4 निथिलन स्वामीनाथन – माहाराजा
5 राहुल सदाशिवं - ब्रह्मयुगम 
6 राजकुमार हिरानी - डंकी
7 विधु विनोद चोपड़ा - 12वीं फेल 

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - समीक्षकों की पसंद
1 क्रिस्टो टॉमी - उल्होजुका (अंडरकरेंट) 
2 दिवा शाह - द बहादुर - द ब्रेव
3 डोमिनिक संगमा - रिमोटोगिटांगा (रैप्चर)
4 हेमंत राव - सप्त सागरदाचे एलो - साइड ए
5 किरण राव - लापता लेडीज
6 सौरभ राय - गुरस 
7 सूची तलाठी - गर्ल्स विल बी गर्ल्स 
8 सुमंथा भट्ट - मिथ्या

सर्वक्षेष्ठ ओटीटी सीरीज
1 धूता (तेलुगु) 
2 हीरामंडी (हिंदी)
3 कोहरा (हिंदी)
4 मेड इन हेवन 2 (हिंदी)
5 पंचायत सीजन 3 (हिंदी)
6 पोचर (मलयालम)
7 द रेलवे मैन (हिंदी)

सर्वक्षेष्ठ अभिनेता ओटीटी सीरीज 
1 अर्जुन माथुर - मेड इन हेवन
2 बाबिल खान - द रेलवे मैन
3 गुल्शन देवय्या - गंस एंड गुलाब्स
4 जितेंद्र कुमार - पंचायत सीजन 3
5 नवीन चंद्रा - इंस्पेक्टर ऋषि 
6 आर माधवन - द रेलवे मैन  
7 रोशन मैथ्यू - पोचर
8 सुविंदर विक्की - कोहरा

सर्वक्षेष्ठ अभिनेत्री ओटीटी सीरीज 
1 हरलीन शेट्टी - कोहरा 
2 करिश्मा तन्ना - स्कूप
3 नीना गुप्ता - पंचायत सीजन 3  
4 निमिषा सजयन - पोचर
5 पार्वती थिरुवोथु - धूता 
6 श्रिया पिलगांवकर - द ब्रोकन न्यूज 2
7 शोभिता धुलिपाला - मेड इन हेवन

सर्वक्षेष्ठ डॉक्यूमेंट्री
1 फार्मिंग द रिवोल्यूशन
2 फ्लिकरिंग लाइट्स
3 हेडहंटिंग टू बीटबॉक्सिंग
4 इंदिरा एमेरजेंसी
5 इनसाइड एंड आउटसाइड
6 ट्रॉली टाइम्स

सर्वक्षेष्ठ फिल्म सब कॉन्टिनेंट
1 बारीर नाम सहाना (अ हाउस नेम्ड सहाना) - बांगलादेश 
2 पैराडाइज - श्रीलंका
3 द मॉन्क एंड द गन - भूटान
4 द रेड सूटकेस - नेपाल
5 वाखरी (वन ऑफ ए काइंड) - पाकिस्तान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed