Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian director Neeraj Ghaywan film homebound film got selected in Cannes 2025

Cannes 2025: नीरज घेवन की फिल्म ‘होम बाउंड’ का अन सर्टेन रिगार्ड में सेलेक्शन, यहां पढ़ें फुल सेलेक्शन लिस्ट

Thu, 10 Apr 2025 05:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 10 Apr 2025 05:47 PM IST
सार

Indian Film in Cannes 2025: जल्द ही कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। इसमें कई विदेशी फिल्में चुनी गई हैं। कान 2025 में भारतीय निर्देशक नीरज घेवन की फिल्म ‘होम बाउंड’ का अन सर्टेन रिगार्ड में चयन हुआ है।

विज्ञापन
Indian director Neeraj Ghaywan film homebound film got selected in Cannes 2025
नीरज घेवान - मसान फिल्म का दृष्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कान फिल्म महोत्सव के 78वें संस्करण का आयोजन 13 मई से लेकर 24 मई 2025 तक फ्रांस में किया जाएगा। इसमें इस साल कुछ सबसे बेहतरीन फिल्में प्रदर्शित होंगी। लिस्ट में वेस एंडरसन की 'द फोनीशियन स्कीम', रिचर्ड लिंकलेटर की 'नोवेल वेग' के अलावा नीरज घेवन की फिल्म ‘होम बाउंड’ का सेलेक्शन भी हुआ है। इस साल भारत से अब तक कान में चुनी गई इकलौती फिल्म है। कान के प्रतिनिधि जनरल थिएरी फ्रेमॉक्स और अध्यक्ष आइरिस नोबलोच ने गुरुवार सुबह पेरिस में एक संवाददाता सम्मेलन में इस साल की फिल्मों का ऐलान किया। 
विज्ञापन
Trending Videos

नीरज घेवन की फिल्म 'होम बाउंड' का हुआ चयन
इस बार कान फिल्म महोत्सव में नीरज घेवन की फिल्म 'होम बाउंड' का अन सर्टेन रिगार्ड में सेलेक्शन हुआ है। नीरज घेवन भारतीय फिल्म निर्देशक और लेखक हैं। उन्हें उनके काम के लिए कई नेशनल और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। उन्हें सबसे ज्यादा 'मसान' फिल्म के लिए जाना जाता है। इस फिल्म से विक्की कौशल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
Sunny Deol: फवाद खान के बॉलीवुड में वापसी पर सनी देओल ने रखी राय, बोले- राजनीति की तरफ नहीं जाउंगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शित हुईं 2,909 फिल्में
प्रतिनिधि जनरल थिएरी फ्रेमॉक्स ने कहा कि महोत्सव में इस साल की चयन प्रक्रिया के दौरान 2,909 फीचर फिल्में प्रदर्शित की गईं, जो अब तक का एक रिकार्ड है। पिछले साल कान ने दुनिया के नंबर एक फिल्म समारोह के रूप में अपनी स्थिति दर्ज कराई। कान 2024 में चयनित फिल्मों में से कुल 31 को ऑस्कर नामांकन मिले। इनमें से नौ ने जीत हासिल की। इस फिल्म में सीन बेकर की 'एनोरा' सबसे आगे रही। जिसने क्रोइसेट पर अपनी सफलता के साथ 5 अकादमी पुरस्कार जीते। इसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मिकी मैडिसन), सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा और सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन पुरस्कार शामिल है।
Bhool Chuk Maaf: जारी हुआ 'भूल चूक माफ' का ट्रेलर, वामिका के साथ शादी की गुत्थी सुलझाते नजर आए राजकुमार
 
विज्ञापन

कान में कंप्टीशन में सेलेक्ट होने वाली फिल्में

अल्फा
डोजियर 137
द ईगल ऑफ द रिपब्लिक
इडिंगटन
फौरी
द हिस्ट्री ऑफ साउंड
ला पेटीट डेर्निएरे
द मास्टरमाइंड
नौवेले वेग
द फोनीशियन स्कीम
रेनोएर
रोमेरा
द सीक्रेट एजेंट
सेंटीमेंटल वैल्यू
ए सिंपल एक्सीडेंट
सिराट
साउंड ऑफ फालिंग
टू प्रोसीक्यूटर्स
यंग मदर

अन सर्टेन रिगार्ड में सेलेक्शन होने वाली फिल्में

आयशा कांट फ्लाई अवे
एलेनोर द ग्रेट
हेड्स ऑफ टेल्स
होम बाउंड
कारवान
एल'इनकोनु डे ला ग्रांडे आर्के
द लास्ट वन फॉर द रोड
मेटियर्स
माई फादर्स शैडो
द मिस्टीरियस गेज ऑफ द फ्लेमिंगो
वंस अपॉन ए टाइम इन गाजा
ए पेल व्यू ऑफ द हिल्स
पिल्लियन
द प्लेग
प्रोमिस्ड स्काई
अर्चिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed