फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian 3 Kamal Haasan's Film Moving Into Post-Production Senapathy is back

इंडियन 3: कमल हासन-शंकर की फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन काम शुरू, क्या होगी फिल्म की कहानी?

Thu, 08 Oct 2026 03:58 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 08 Oct 2026 03:58 PM IST
सार

Indian 3 Kamal Haasan: कमल हासन स्टारर फिल्म 'इंडियन 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने हाल ही में बताया है कि यह मूवी अपने पोस्ट प्रोडक्शन में हैं।  

विज्ञापन
Indian 3 Kamal Haasan's Film Moving Into Post-Production Senapathy is back
इंडियन 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमल हासन और निर्देशक एस. शंकर की फिल्म 'इंडियन 3' को लेकर लंबे समय से असमंजस की स्थिति थी। दरअसल, 'इंडियन 2' के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद माना जा रहा था कि शायद यह फिल्म बंद हो गई है। लेकिन अब फिल्म दोबारा पटरी पर आ गई है और इसका पोस्ट-प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है। कमल हासन एक बार फिर इस फिल्म में अपने मशहूर किरदार सेनापति के रूप में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

Indian 3 Kamal Haasan's Film Moving Into Post-Production Senapathy is back
कमल हासन - फोटो : एक्स
'इंडियन 3' को लेकर आया अपडेट
फिल्म के निर्माताओं ने इसकी पुष्टि कर दी है कि 'इंडियन 3' पर काम शुरू हो गया है। फिल्म की कहानी और निर्देशन एस. शंकर ने किया है, जबकि कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर 'इंडियन 3' की वापसी का ऐलान किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, 'सेनापति वापस आ गए हैं, जीरो टॉलरेंस के साथ। 'इंडियन 3: वॉर मोड' में वापसी शुरू।' इसके साथ एक पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें कमल हासन के तीन अलग-अलग किरदार दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक किरदार सेनापति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian 3 Kamal Haasan's Film Moving Into Post-Production Senapathy is back
कमल हासन - फोटो : एक्स@ikamalhaasan
फिल्म को लेकर क्यों बनी थी असमंजस की स्थिति?
'इंडियन 3' को शुरू से ही 'इंडियन 2' की कहानी का सीधा अगला हिस्सा माना गया था। दोनों फिल्मों के कई हिस्सों की शूटिंग एक साथ की गई थी। 'इंडियन 2' के अंत में भी 'इंडियन 3' की झलक दिखाई गई थी। इसमें सेनापति के अतीत की कहानी की तरफ इशारा किया गया था और उनके पिता वीरसेकरन बालराम के किरदार को भी पेश किया गया था।

लेकिन जुलाई 2024 में रिलीज हुई 'इंडियन 2' उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। करीब 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को इसकी कहानी और प्रस्तुति के लिए काफी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं। यह 2024 की बड़ी बजट वाली असफल फिल्मों में भी शामिल रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 148-151 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई में भी जल्द गिरावट देखने को मिली। 'इंडियन 2' ने शुरुआत अच्छी की थी और पहले दिन भारत में करीब 25.6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। लेकिन पहले सोमवार को इसकी कमाई घटकर करीब 3.15 करोड़ रुपये नेट रह गई।
विज्ञापन

Indian 3 Kamal Haasan's Film Moving Into Post-Production Senapathy is back
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम- @ikamalhaasan
कब हुई 'इंडियन' फ्रेंचाइजी की शुरुआत?
'इंडियन' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 1996 में हुई थी। उस समय कमल हासन और एस. शंकर पहली बार इस फिल्म के लिए साथ आए थे। फिल्म में कमल हासन ने दो भूमिकाएं निभाई थीं। उन्होंने सेनापति का किरदार निभाया था, जो एक पूर्व स्वतंत्रता सेनानी और मार्शल आर्ट्स के जानकार थे। इसके अलावा उन्होंने सेनापति के भ्रष्ट बेटे 'चंद्रू' की भूमिका भी निभाई थी।

फिल्म में भ्रष्टाचार और समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसे मुद्दों को दिखाया गया था। बड़े स्तर पर बनी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म को कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले थे, जिसमें कमल हासन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी शामिल था।

करीब तीन दशक बाद 'इंडियन 2' में सेनापति की वापसी हुई। इस बार कहानी भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी लड़ाई को एक ऐसे दौर में लेकर आई, जहां सोशल मीडिया और लोगों का गुस्सा भी अहम भूमिका निभाता है। फिल्म में सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, प्रिया भवानी शंकर, बॉबी सिम्हा और एस.जे. सूर्या जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। फिल्म के अंत से साफ हो गया था कि सेनापति की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

Indian 3 Kamal Haasan's Film Moving Into Post-Production Senapathy is back
कमल हासन की आने वाली फिल्में 'ठग लाइफ' और 'इंडियन 3' - फोटो : सोशल मीडिया
'इंडियन 3' में क्या होगा?
'इंडियन 3' की कहानी समय में पीछे जाएगी। फिल्म में सेनापति के पिता वीरसेकरन बालराम की कहानी दिखाई जाएगी। कमल हासन इस बार एक स्वतंत्रता सेनानी के किरदार में नजर आएंगे। इस तरह फिल्म में फ्रेंचाइजी की अब तक की कहानी के साथ एक ऐतिहासिक पहलू भी जुड़ जाएगा। फिल्म में सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, प्रिया भवानी शंकर, बॉबी सिम्हा और एस.जे. सूर्या भी अपने-अपने किरदारों में वापस आएंगे।

फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी रवि वर्मन के पास है, जबकि प्रोडक्शन डिजाइन मुथुराज थंगावेल ने संभाला है। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुबासकरण और जी.के.एम. तमिल कुमारन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed