फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian 2 Makers shares a new poster of film to celebrate Siddharth Suryanarayan 45th birthday Kamal Haasan

Siddharth Birthday: सिद्धार्थ के जन्मदिन पर रिलीज हुआ इंडियन 2 का पोस्टर, कमल हासन के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

Wed, 17 Apr 2024 02:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 17 Apr 2024 02:24 PM IST
सार

सिद्धार्थ के जन्मदिन पर 'इंडियन 2' फिल्म मेकर्स ने फिल्म का एक जबरदस्त पोस्टर जारी किया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ कमल हासन नजर आएंगे।

विज्ञापन
Indian 2 Makers shares a new poster of film to celebrate Siddharth Suryanarayan 45th birthday Kamal Haasan
सिद्धार्थ सूर्यनारायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से सभी का दिल जीत चुके सिद्धार्थ सूर्यनारायण का आज जन्मदिन है। वह आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके को और भी खास बना दिया है फिल्म मेकर्स की इस खास पोस्ट ने। दरअसल, फिल्म 'इंडियन 2' 1996 में आई फिल्म 'इंडियन' का ही सीक्वल है। इस फिल्म में अभीतक कमल हासन के होने की ही पुष्टि हुई थी, लेकिन अब फिल्म के इस आधिकारिक पोस्ट की रिलीज के बाद यह साफ हो गया है कि सिद्धार्थ सूर्यनारायण भी इस फिल्म का अहम हिस्सा है। 
विज्ञापन


सिद्धार्थ को दी जन्मदिन की बधाई
'इंडियन 2' के मेकर्स लाइका प्रोडक्शन्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर का फर्स्ट लुक शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। फिल्म के इस पोस्टर को देखकर फैंस काफी सरप्राइज रह गए हैं। फिल्म मेकर्स ने पोस्टर शेयर करके लिखा, '' टीम इंडियन 2 की तरफ से मल्टी टैलेंटेड एक्टर सिद्धार्थ को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप हमेशा अच्छे किरदार और भूमिकाएं निभाते रहो। आपकी सफलता में एक और नया साल जुड़ गया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lyca Productions (@lycaproductions)



फिल्म इंडियन 2
सिद्धार्थ को आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' से फिल्मों में खास पहचान मिली थी। एक्टर ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी से सगाई रचाई है। इसके चलते भी एक्टर ने खूब सुर्खियां बटोरी है। अब सिद्धार्थ साउथ निर्देशक एस. शंकर के निर्देशन में बनी साउथ सुपरस्टार कमल हासन स्टारर फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सिद्धार्थ चित्रा वरधनरंजन का किरदार निभाएंगे। फिल्म में कमल हासन एक सेनापति का किरदार निभाएंगे। फिल्म में काजल अग्रवाल लीड रोल में नजर आएंगी। साथ ही रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी, नेदुमुदी वेनू, विवेक, कालिदास जयाराम, गुलशन ग्रोवर और कॉमेडी स्टार ब्रह्मानंदन समेत कई स्टार्स फिल्म का हिस्सा हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lyca Productions (@lycaproductions)



यह फिल्म पूरी तरह से एक पॉलिटिकल और देश में भ्रष्टाचार पर बनी है, जोकि साल 1996 में आई फिल्म 'हिंदुस्तानी' का पार्ट 2 है। पूरे 28 साल बाद शंकर फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। फिल्म 'इ़ंडियन 2' जून 2024 में रिलीज हो सकती है, क्योंकि अभी इसकी रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed