फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian 2 kalki 2898 ad star kamal haasan says Tamil Nadu hooch tragedy victims were careless exceeded limit

Tamil Nadu: जहरीली शराब से मौतों के मामले में कमल हासन ने पीड़ितों को ही घेरा, बोले- उन्होंने लापरवाही की

Sun, 23 Jun 2024 07:48 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 23 Jun 2024 07:48 PM IST
सार

कमल हासन ने कल्लकुरिची अवैध शराब मामले के पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने जहरीली शराब से मौतों के मामले में पीड़ितों पर ही सवाल उठा दिया और उन्होंने पीड़ितों को लापरवाह बताया।

विज्ञापन
Indian 2 kalki 2898 ad star kamal haasan says Tamil Nadu hooch tragedy victims were careless exceeded limit
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मक्कल निधि मैयम (MNM) के प्रमुख और अभिनेता कमल हासन ने रविवार को कल्लकुरिची अवैध शराब मामले के पीड़ितों से मुलाकात की। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने जहरीली शराब से मौतों के मामले में पीड़ितों पर ही सवाल उठा दिया और उन्होंने पीड़ितों को लापरवाह बताया। उन्होंने कहा कि मामले में पीड़ित शराब पीने में लापरवाह थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य का ख्याल रखने की सलाह
उन्होंने कहा कि इन पीड़ितों को समझना होगा कि उन्होंने अपनी सीमा पार कर ली है और वे लापरवाह हैं। उन्हें सावधान रहना होगा। उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। मेरा सरकार से अनुरोध है कि वे मनोरोग केंद्र बनाएं, जो उन्हें परामर्श देंगे। उन्हें कभी-कभार शराब पीनी चाहिए, अगर पीना है तो सामाजिक तौर पर, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि किसी भी रूप में सीमा पार करना चाहे वह चीनी हो या कुछ और बुरा है।
विज्ञापन


जहरीली शराब से 53 लोगों की हुई मौत
कमल हासन ने यह भी कहा कि शराब के मामले में जो लोग अपनी सीमा पार कर चुके हैं, उनके पुनर्वास के लिए प्रावधान होना चाहिए। एमएनएम प्रमुख ने यह भी कहा कि आप यह नहीं कह सकते कि हम इसे दूर कर देंगे। यह वहां है, इसे ठीक से चलाना होगा। तमिलनाडु राज्य के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को कल्लाकुरिची शराब मामले में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और 193 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले के कारण सत्तारूढ़ डीएमके को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। तमिलनाडु विधानसभा ने इस मामले तथा राज्य में अवैध शराब की आपूर्ति पर चर्चा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराब के खिलाफ अभियान
राज्य में विपक्ष के नेता एडापड्डी पलानीसामी ने कहा कि विधानसभा में मामले पर ध्यान न देना लोकतंत्र की हत्या है। तमिलनाडु पुलिस पूरे राज्य में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। तिरुचिरापल्ली जिले में पुलिस ने कम से कम 250 लीटर अवैध शराब जब्त कर उसे नष्ट कर दिया। वहीं बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों में बारे में तो वे 'इंडियन 2' और प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed