फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   India's official entry 'Laapataa Ladies' out of Oscars 2025 race

Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 की दौड़ से बाहर; अंतिम 15 में इन फिल्मों ने बनाई जगह

Wed, 18 Dec 2024 01:44 AM IST
शिव शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 18 Dec 2024 01:44 AM IST
सार

97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि 'लापता लेडीज' ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है।

विज्ञापन
India's official entry 'Laapataa Ladies' out of Oscars 2025 race
लापता लेडीज - फोटो : Instagram/ Kiran Rao

विस्तार

97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि 'लापता लेडीज' ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है। किरण राव द्वारा निर्देशित यह फिल्म अंतिम 15 फिल्मों की सूची में शामिल नहीं हो पाई। अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने फिल्म के बाहर होने की घोषणा की।

विज्ञापन


हालांकि, ब्रिटिश-भारतीय फिल्म निर्माता संध्या सूरी की फिल्म 'संतोष' अंतिम 15 में जगह बनाने में कामयाब रही। फिल्म ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करेगी। अंतिम 15 में जगह बनाने वाली फिल्मों में 'एमिलिया पेरेज', 'आई एम स्टिल हियर' (ब्राजील), 'यूनिवर्सल लैंग्वेज' (कनाडा), 'वेव्स' (चेक गणराज्य), 'द गर्ल विद द नीडल' (डेनमार्क) और जर्मनी की 'द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग' शामिल हैं।
विज्ञापन

Oscars 2025: ऑस्कर के लिए खत्म नहीं हुई भारत की उम्मीद, ये फिल्म पलट सकती है पूरी बाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये फिल्में भी हैं रेस में
इसके अलावा ऑस्कर की रेस में 'टच', 'नीकैप', 'वर्मिग्लियो', 'फ्लो', 'आर्मंड', 'फ्रॉम ग्राउंड जीरो', 'दाहोमी' और 'हाउ टू मेक मिलियन्स बिफोर ग्रैंडमा डाइज' भी। अकादमी के अनुसार 85 देशों या क्षेत्रों ने 97वें अकादमी पुरस्कारों के अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी लिए फिल्में प्रस्तुत की थीं।

इन कलाकारों ने दिखाया था फिल्म  में जलवा
'लापता लेडीज' की बात करें तो यह 2000 के दशक की शुरुआत में ग्रामीण भारत में सेट फिल्म है। इस फिल्म की पटकथा और संवाद स्नेहा देसाई ने लिखे हैं, जो बिप्लब गोस्वामी की कहानी पर आधारित है। फिल्म की कहानी दो दुल्हनों के बारे में है, जो अपनी शादी के दिन ट्रेन यात्रा के दौरान बदल जाती हैं। फिल्म में नितांशी गोयल और प्रतिभा रांटा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। स्पर्श श्रीवास्तव ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया है। 

टीआईएफएफ में हुआ था वर्ल्ड प्रीमियर
फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2023 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में हुआ था और इसे 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को किरण राव की किंडलिंग प्रोडक्शंस, आमिर खान प्रोडक्शंस और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित किया गया था है।


भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी 'लापता लेडीज'
सितंबर में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने 'लापता लेडीज' को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना था, जो 29 फिल्मों की सूची से चुनी गई थी। इसमें बॉलीवुड हिट "एनिमल", मलयालम नेशनल अवॉर्ड विजेता "आट्टम" और कान विजेता "ऑल वी इमेजिन एज लाइट" जैसी फिल्में भी शामिल थीं।

इस दिन की जाएगी नामांकन की घोषणा
अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकनों की घोषणा 17 जनवरी को की जाएगी। और 2 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थियेटर में आयोजित समारोह में कॉमेडियन और होस्ट कोनन ओ'ब्रायन अकादमी पुरस्कार समारोह का संचालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed