फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Imtiaz Ali revealed Amar Singh Chamkila song naram kaalja making story shared why diljit dosanjh shy

Amar Singh Chamkila: ‘नरम कालजा’ गाने में महिलाओं ने किया कुछ ऐसा, शर्म से लाल हो गया दिलजीत दोसांझ का चेहरा

Mon, 29 Apr 2024 04:25 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 29 Apr 2024 04:25 PM IST
सार

अमर सिंह चमकीला के निर्देशक इम्तियाज अली ने फिल्म के गाने ‘नरम कालजा’ से जुड़ा बड़ा ही दिलचस्प किस्सा साझा किया। इम्तियाज ने साझा किया कि किस तरह दिलजीत दोसांझ का चेहरा शर्म से लाल पड़ गया था।

विज्ञापन
Imtiaz Ali revealed Amar Singh Chamkila song naram kaalja making story shared why diljit dosanjh shy
अमर सिंह चमकीला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही शानदार प्रदर्शन किया। जहां एक तरफ दिलजीत दोसांझ के अभिनय की सराहना की गई वहीं, फिल्म के संगीत को भी खूब प्यार मिला। खासकर, फिल्म का गाना ‘नरम कालजा’ सोशल मीडिया पर हिट साबित हुआ। फिल्म के लिए निर्देशक इम्तियाज अली की आलोचकों ने भी सराहना की।

विज्ञापन


आम महिलाओं ने गाया ‘नरम कालजा’

इम्तियाज अली ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में ‘नरम कालजा’ गाने का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने गाने में शामिल ‘बोल्ड’ महिलाओं से जुड़े एक दिलचस्प किस्से का खुलासा किया। इम्तियाज ने साझा किया कि ‘नरम कालजा’ की किसी भी महिला प्रतिभागी ने इससे पहले कैमरे का सामना नहीं किया था। यह कृषि श्रमिकों, कॉलेज के छात्रों और पंजाब के एथलीटों से बना एक मनोरम समूह था, जिसका निर्देशन करने में उन्हें मजा आया।

विज्ञापन

Salman Khan Firing Case: गोलीबारी मामले में अदालत का सख्त रुख, 8 मई तक बढ़ी तीन आरोपियों की हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
 

चमकीला से पहले भी इस तरह के गाने गाती थी महिलाएं

निर्देशक ने खुलासा किया कि इससे पहले की वह गाने का फिल्मांकन शुरू करते, महिलाओं ने चमकीला के बारे में बात करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि चमकीला से पहले से ही महिलाएं इस तरह का गाना गा रही हैं। उन्होंने ऐसे कई गानों का जिक्र किया। निर्देशक कहते हैं कि जब आप उन गानों को सुनेंगे, तो आपको एहसास होगा कि वो चमकीला के गानों से भी आगे हैं। इम्तियाज ने कहा, ये महिलाएं पंजाब की असली महिलाएं थीं, उन्होंने कई ऐसे गाने बताएं जो अश्लील थे।

 

शर्म से लाल हो गए थे दिलजीत

इम्तियाज ने आगे बताया कि गाने के फिल्मांकन के दौरान उन्हें यह एहसास हुआ कि महिलाएं अक्सर पुरुषों की तुलना में अधिक अश्लील गानों में हिस्सेदारी लेती हैं। उन्होंने कहा, ‘गाने के दृश्य में शुरू में दिलजीत और परिणीति चोपड़ा के किरदार शामिल थे। उनके बच्चे  घर से बाहर जा रहे थे और वो  'अश्लील' गाने गा रही थीं। हालांकि, एक बार जब दिलजीत और परिणीति का शॉट पूरा हो गया, तो हम वहां नहीं रुके। वे गाती और नाचती रहीं और मैं शूटिंग करता रहा। मुझे नहीं पता था कि गाना फिल्म में आएगा या नहीं। दिलजीत और पूरी टीम का चेहरा शर्म से डूबा हुआ था। दिलजीत, जो किनारे खड़े थे, उन्होंने कहा ‘क्या औरतें हैं?’ इम्तियाज आगे कहते हैं कि यह गाना कैसे बनाया गया, इस पर एक फिल्म बननी चाहिए। इन महिलाओं ने उन दो दिनों के लिए सेट पर रहने के लिए अपने पिता से लड़ाई की थी।
Ranveer Singh: 'राक्षस' में नजर आएंगे रणवीर सिंह, फिल्म में होगा नेगेटिव किरदार, जानें कब होगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed