फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   idli kadai movie release date cast budget ticket booking trailer dhanush nithya menen

Idli Kadai: बजट से लेकर कहानी तक, जानें धनुष और नित्या मेनन की अगली फिल्म 'इडली कड़ाई' के बारे में सबकुछ

Tue, 30 Sep 2025 10:15 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 30 Sep 2025 10:15 PM IST
सार

Idli Kadai Movie: साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'इडली कड़ाई' रिलीज के लिए तैयार है। चलिए आपको फिल्म की स्टारकास्ट, कहानी और बजट के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
idli kadai movie release date cast budget ticket booking trailer dhanush nithya menen
इडली कड़ाई - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष अपनी नई तमिल फिल्म ‘इडली कड़ाई’ के साथ फिर से दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ नजर आएंगी अदाकारा नित्या मेनन। लंबे इंतजार के बाद यह फैमिली ड्रामा 1 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है और अब सभी की निगाहें इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हैं।
विज्ञापन


फिल्म की रिलीज डेट
‘इडली कड़ाई’ 1 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। खास बात यह है कि यह फिल्म तीन भाषाओं- तमिल, तेलुगु और हिंदी में एक साथ रिलीज होगी। इससे साफ है कि मेकर्स ने फिल्म को पैन-इंडिया दर्शकों तक पहुंचाने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


टिकट बुकिंग का हाल
फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग की शुरुआत होते ही दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने केवल एडवांस बुकिंग से ही लगभग 3.91 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा कमाई तमिल और तेलुगु वर्जन से हुई है। टिकट खिड़कियों पर यह उत्साह संकेत देता है कि पहले दिन फिल्म दमदार ओपनिंग कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च
फिल्म का ट्रेलर बीते हफ्ते ही रिलीज किया गया था, जिसमें इमोशन, ड्रामा और एक्शन का शानदार मिश्रण नजर आया। ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदों को और भी बढ़ा दिया है। संगीत की बात करें तो, सारेगामा ने फिल्म के ऑडियो राइट्स हासिल किए हैं। पहला गाना ‘एन्ना सुखम’ धनुष के जन्मदिन पर रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा गाना ‘एंजामी थंधाने’ गणेश चतुर्थी यानी 27 अगस्त को पेश किया गया। इसके बाद 14 सितंबर को भव्य ऑडियो लॉन्च इवेंट आयोजित हुआ था।

यह खबर भी पढ़ें: Homebound BO Collection: ना शुरुआत अच्छी, ना वीकेंड का फायदा; 'होमबाउंड' की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हालत पतली

फिल्म की कहानी
‘इडली कड़ाई’ की कहानी एक गांव के साधारण लड़के मुरुगन (धनुष) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की पारंपरिक इडली दुकान में काम करता है। आधुनिक जीवन और कॉर्पोरेट दुनिया के सपनों में उलझा मुरुगन आगे बढ़ना चाहता है। लेकिन जिंदगी की सच्चाइयों और धोखे का सामना करने के बाद वह फिर से अपनी जड़ों की ओर लौटता है। फिल्म परंपरा और आधुनिकता के टकराव को संवेदनशील ढंग से पेश करती है।


स्टारकास्ट और निर्देशन
इस फिल्म में धनुष और नित्या मेनन की जोड़ी फिर से दर्शकों को देखने को मिलेगी। इनके अलावा फिल्म में अरुण विजय, शालिनी पांडे, सत्यराज, राजकिरण और पार्थिबन जैसे सशक्त कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। धनुष इस फिल्म में न सिर्फ लीड रोल निभा रहे हैं, बल्कि यह उनका चौथा डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट भी है। यह फिल्म उनके करियर की 52वीं मूवी होगी।

फिल्म का बजट और प्रोडक्शन
फिल्म के आधिकारिक बजट की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन चर्चा है कि नेटफ्लिक्स ने इसके डिजिटल राइट्स लगभग 45 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का प्रोडक्शन स्केल काफी बड़ा है। इसे वंडरबार फिल्म्स और डॉन पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वहीं, संगीत का जिम्मा लोकप्रिय कंपोज़र जीवी प्रकाश कुमार ने संभाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed