फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Huma qureshi web series maharani got 14 awards know about it maharani 4 coming soon

Web Series: ‘पंचायत' नहीं, इस वेब सीरीज को मिल चुके हैं 10 से ज्यादा अवॉर्ड्स; कहानी जान हो जाएंगे दीवाने

Fri, 20 Jun 2025 12:10 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 20 Jun 2025 12:10 PM IST
सार

Maharani Web Series: वेब सीरिज की दुनिया में इस समय 'पंचायत 4' सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो ओटीटी पर जल्द रिलीज होने वाली है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसी सीरीज है, जिसने कुल मिलाकर 14 अवॉर्ड्स जीते हैं। 

विज्ञापन
Huma qureshi web series maharani got 14 awards know about it maharani 4 coming soon
पंचायत और महरानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'पंचायत' सीरीज के सचिव जी, प्रहलाद चा और प्रधान जी के किरदार ने सभी को अपना दीवाना बना लिया। अब इसकी पॉपुलैरिटी की वजह से इसका चौथा सीजन कुछ दिनों में सबके बीच आने वाला है। हालांकि, एक और वेब सीरीज है, जिसकी कहानी ने सबका मन मोह लिया। अगर आप राजनीति के शौकीन हैं, तो इसका नाम जानते ही आप इसे देखने के लिए उतावले हो सकते हैं। इतना ही नहीं इस सीरीज को 14 अवॉर्ड्स और 33 नामांकन भी मिल चुके हैं। आइए जानते हैं उस सीरीज के बारे में।

विज्ञापन

Huma qureshi web series maharani got 14 awards know about it maharani 4 coming soon
महारानी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है सीरीज का नाम?
इस वेब सीरीज का नाम है 'महारानी', जिसके अभी तक तीन सीजन सोनी लिव पर आ चुके हैं। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसकी कहानी बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें अभनेत्री ने रानी भारती का किरदार निभाया है और उन्हें राजनीति के लिए संघर्ष करते देखा जाता है। उनके किरदार ने दर्शकों और समीक्षकों को इस कदर प्रभावित किया कि इस सीरीज को कई अवॉर्डों से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

यह खबर भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par Review: धीमे-धीमे चमकेंगे आमिर के ‘सितारे’, हंसाएगी..रुलाएगी और एक सवाल पूछेगी यह फिल्म


'महारानी' को मिले कई अवॉर्ड्स
हुमा कुरैशी अभिनीत 'महारानी' वेब सीरीज के तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। आईएमडीबी के मुताबिक इस सीरीज को 14 अवॉर्ड्स और 33 नामांकन मिल चुके हैं। इसके लिए हुमा कुरैशी को ITA बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा ओटीटी) का भी सम्मान मिल चुका है। वहीं एक्ट्रेस को फिल्मफेयर क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड में भी बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला। इसके अलावा अभिनेत्री और उनकी सीरीज 'महारानी' को कई अवॉर्ड्स के साथ-साथ कई बार नामांकित भी किया जा चुका है। इस सीरीज को समीक्षकों द्वारा खूब सराहना मिली है। 


कब रिलीज होगा महारानी 4?
'महारानी' वेब सीरीज के चौथे सीजन का टीजर इस साल मार्च महीने में ही रिलीज कर दिया गया है। इससे सीरीज को लेकर फैंस की बेसब्री और बढ़ चुकी है। हालांकि, अभी तक सीरीज के रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। साथ ही आपको बताते चलें कि 'महारानी' सीरीज का पहला सीजन साल 2021 में सोनी लिव पर रिलीज किया था। फिर दूसरा सीजन 2022 में और तीसरा सीजन मार्च 2024 में आया था। इस सीरीज में हुमा कुरैशी एक साधारण और अनपढ़ महिला के रूप में हैं, जो अचानक अपने पति भीमा (सोहम शाह) के चोटिल होने के बाद बिहार की मुख्यमंत्री बन जाती हैं। फिर इसी के आधार पर कहानी को आगे बढ़ाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed