फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Huma Qureshi Starrer Comedy Drama Single Salma Trailer Release Shreyas Talpade And Sunny Singh Also In Movie

Single Salma Trailer: कॉमेडी से भरपूर ‘सिंगल सलमा’ का ट्रेलर रिलीज, अरेंज मैरिज और प्यार के बीच फंसी हुमा

Tue, 30 Sep 2025 02:57 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 30 Sep 2025 02:57 PM IST
सार

Single Salma Trailer Release: हुमा कुरैशी नई फिल्म लेकर आई हैं ‘सिंगल सलमा’। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जानिए ट्रेलर में क्या कुछ है खास?

विज्ञापन
Huma Qureshi Starrer Comedy Drama Single Salma Trailer Release Shreyas Talpade And Sunny Singh Also In Movie
सिंगल सलमा ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

हुमा कुरैशी, श्रेयस तलपड़े और सनी सिंह की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सिंगल सलमा’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। शादी को केंद्र में रखते हुए ‘सिंगल सलमा’ एक ट्रैंगल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। ट्रेलर में भरपूर कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिल रहा है। यहां जानिए कैसा है ट्रेलर?

विज्ञापन

हुमा, श्रेयस और सनी सिंह का ट्रैंगल
2 मिनट 16 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक वॉइस ओवर और लखनऊ के रूमी दरवाजा के साथ होती है। इस वॉइस ओवर में कहा जाता है, ‘हिंदुस्तान में करियर और सक्सेस चाहे जितना कमा लीजिए, असली प्रमोशन सिर्फ एक चीज में है अब शादी कर लो।’ इसके बाद ट्रेलर में एंट्री होती है कुंवारी सलमा यानी हुमा कुरैशी की। फिर शुरू होता है सलमा की शादी कराने का प्रयास। एक-एक करके किरदार और कैंडिडेट आते जाते हैं। इसी दौरान ट्रेलर में कॉमेडी होती रहती है।

विज्ञापन

इसके बाद ट्रेलर में एंट्री होती है श्रेयस तलपड़े की, जो एक सीधे-सादे सलमा की ही उम्र के व्यक्ति बने हैं। जबकि दूसरी ओर हैं सनी सिंह, जो आजकल के जमाने के क्लब जाने वाले व्यक्ति हैं। इसके बाद सलमा, सिकंदर (श्रेयस तलपड़े) से अरेंज मैरिज करना चाहती है। लेकिन तभी उसका दिल मीत (सनी सिंह) के लिए भी धड़कने लगता है। बस यहीं से शुरु होता है सलमा की जिंदगी में कन्फ्यूजन। अब वो लखनऊ के रहने वाले सिकंदर से शादी करेगी या लंदन के रहने वाले मीत से, यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)


 

 

Huma Qureshi Starrer Comedy Drama Single Salma Trailer Release Shreyas Talpade And Sunny Singh Also In Movie
सिंगल सलमा ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
31 अक्तूबर को रिलीज होगी फिल्म
ट्रेलर में लखनऊ की झलक देखने को मिली है, जिससे पता चलता है कि फिल्म में भी लखनऊ भरपूर देखने को मिलेगा। ट्रेलर में कई जगह डबल मीनिंग जोक भी हैं। हुमा कुरैशी एक लंबे वक्त के बाद मुख्य भूमिका में वापसी कर रही हैं। नचिकेत सामंत द्वारा निर्देशित इस फिल्म को स्टार स्टूडियो के साथ मिलकर साकिब सलीम ने भी प्रोड्यूस किया है। साकिब हुमा के भाई और एक्टर हैं। यह फिल्म 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed