फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Huma Qureshi joins school students on Sardar Patels birth anniversary Chiranjeevi join program

सरदार पटेल की जयंती पर हुए प्रोग्राम, बच्चों के साथ नजर आईं हुमा कुरैशी; चिरंजीवी ने याद किया नेता का कथन

Fri, 31 Oct 2025 11:19 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 31 Oct 2025 11:19 AM IST
सार

Sardar Patel Birth Anniversary: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर कई सेलेब्स प्रोग्राम में शामिल हुए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन
Huma Qureshi joins school students on Sardar Patels birth anniversary Chiranjeevi join program
हुमा कुरैशी, चिरंजीवी - फोटो : एएनआई

विस्तार

आज देश भर में भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस महान नेता, स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। 2014 से, इस दिन को देश भर में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है, जिसमें सभी क्षेत्रों के लोग भाग लेते हैं।
विज्ञापन

स्कूली छात्रों ने प्रोग्राम में लिया हिस्सा
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर स्कूली छात्रों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Huma Qureshi joins school students on Sardar Patels birth anniversary Chiranjeevi join program
प्रोग्राम में हुमा कुरैशी - फोटो : एएनआई
कार्यक्रम में शामिल हुईं हुमा कुरैशी
कार्यक्रम में शामिल हुईं बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी ने इस पहल और छात्रों व पुलिस की भागीदारी की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी पहल है और मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली पुलिस इसे कर रही है। रन फॉर यूनिटी एक अद्भुत पहल है और मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि इतने सारे स्कूल इसमें भाग ले रहे हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म को लेकर दीवाने हुए दर्शक, क्या एक हफ्ते तक नहीं मिलेंगी 'रोई रोई बिनाले' की टिकटें?
विज्ञापन

पुलिस के साथ नजर आए चिरंजीवी
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी 'राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाया गया। इस मौके पर अभिनेता चिरंजीवी, डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी और पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार के साथ रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल हुए। हैदराबाद के नेकलेस रोड स्थित पीपल्स प्लाजा में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ये कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सरदार पटेल के कथन को किया गया याद
इस मौके पर अभिनेता चिरंजीवी ने कहा 'सरदार पटेल कहा करते थे, 'विविधता में एकता'। यह उनका एक सुंदर कथन है और इसी तरह हम साथ-साथ चल रहे हैं। हर युवा को सरदार पटेल के इस महान कथन से प्रेरणा लेनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed