फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Huge fight between Rajat Dalal and Shehzada Dhami in Bigg Boss 18

Big Boss 18: रजत दलाल और शहजादा धामी के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा, शहजादा ने कहा- 'तू सॉरी बोलेगा'

Tue, 22 Oct 2024 11:17 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 22 Oct 2024 11:17 AM IST
सार

बिग बॉस के हर सीजन में प्रतिभागियों के बीच झगड़े होते ही रहते हैं। इन झगड़ों से शो की पॉपुलैरिटी बढ़ती है। हाल ही में 'बिग बॉस-18' में भी शो के दो प्रतिभागियों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ। 
 

विज्ञापन
Huge fight between Rajat Dalal and Shehzada Dhami in Bigg Boss 18
रजल दलाल-शहजादा धामी - फोटो : इंस्टाग्राम@the__shehzadaaa, @सोशल मीडिय

विस्तार

विज्ञापन

'बिग बॉस-18' में इस बार सोशल मीडिया पर अपने झगड़े और कंट्रोवर्सी के लिए फेमस हो चुके फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल ने एंट्री ली है। ऑडियंस शुरुआत से ही उम्मीद कर रही थी कि 'बिग बॉस' के घर के अंदर भी रजत जरूर झगड़ा और फसाद करेंगे। अब यह बात सच भी साबित होती दिख रही है। हाल ही में उनकी बिग बॉस के दूसरे प्रतिभागी शहजादा धामी से झगड़ा हो गया। इस झगड़े में रजत की बजाय शहजादा भारी पड़ते हुए नजर आए।

बेमतलब में शुरू हुआ झगड़ा
शहजादा धामी और रजत, बिग बॉस हाउस में एक टास्क कर रहे थे। अचानक रजत ने शहजादा को कहा कि मेरे बारे में बात ना करे। इस पर शहजादा गुस्सा हो गए और रजत से लड़ने को आगे आए। फिर रजत भी कहा पीछे रहने वाले थे, वह भी लड़ने-भिड़ने लगे। लेकिन बिग बॉस हाउस में नियम है कि कोई किसी पर हाथ नहीं चलाएगा। इसलिए रजत और शहजादा दोनों ही मुंह जुबानी जंग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Huge fight between Rajat Dalal and Shehzada Dhami in Bigg Boss 18
शहजादा धामी - फोटो : इंस्टाग्राम-@the__shehzadaaa

शहजादा ने रजत को दे डाली धमकी
इसी झगड़े के बीच शहजादा ने रजत को धमकी दे डाली। उसने कहा, 'बहुत बड़ा गुंडा है तू एक फोन आएगा तू सॉरी बोलेगा।' उनके इस झगड़े को बढ़ता हुआ देखकर बाकी प्रतिभागियों ने उन्हें अलग किया। तब जाकर कहीं यह झगड़ा रूका। लेकिन इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे से गुस्सा होते हुए नजर आए। 

विज्ञापन

Huge fight between Rajat Dalal and Shehzada Dhami in Bigg Boss 18
रजत दलाल - फोटो : सोशल मीडिया

रजत की पहले भी हुई दूसरे प्रतिभागी से बहस 
'बिग बॉस-18' में अभी कुछ दिन पहले ही एक और प्रतियोगी तेजिंद्र बग्गा से भी रजत की बहस हुई थी। इस बहस में जहां तेजिंद्र बहुत ही तमीज से बात कर रहे थे, वहीं रजत उनसे ऊंची आवाज में ही बात कर रहे थे। यह सिर्फ बिग बॉस हाउस की बात नहीं है। रियल लाइफ में भी रजत दलाल लोगों से झगड़ा और बहस करने के लिए जाने जाते हैं। इस साल उनकी सोशल मीडिया पर दूसरे इंफ्लुएंसर से हुई लड़ाई काफी चर्चा में रही थी। लेकिन आखिर में उन्हें ही माफी मांगकर मामला रफा-दफा करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed