फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hrithik Roshan And Jr NTR Much awaited Movie War 2 teaser expected to come out this day Know Details

War 2 Teaser: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा तोहफा, कल इस वक्त तक दस्तक दे सकता है 'वॉर 2' का टीजर

Mon, 19 May 2025 11:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 May 2025 11:06 PM IST
सार

War 2 Teaser Release: बहु प्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसका पहला टीजर जल्द रिलीज होने की संभावना है। कल जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के अवसर पर फैंस को तोहफा मिलने वाला है।

विज्ञापन
Hrithik Roshan And Jr NTR Much awaited Movie War 2 teaser expected to come out this day Know Details
वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यशराज के स्पाई यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'वॉर 2' को लेकर दर्शकों की बच गजब का क्रेज है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। साथ ही जूनियर एनटीआर भी अहम भूमिका निभाएंगे। इसी फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। कल 20 मई को उनके जन्मदिन पर दर्शकों को तोहफा मिलने वाला है। फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है। जानते हैं समय 

विज्ञापन

 

कल इस वक्त रिलीज होगा टीजर
जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के अवसर पर मेकर्स कल मंगलवार को 'वॉर 2' का टीजर रिलीज करने की तैयारी में हैं। यह जूनियर एनटीआर की पहली बॉलीवुड फिल्म है। कल इसका पहला टीजर सुबह 11 बजे रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म के टीजर को लेकर पहले ही काफी बज है। आखिर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर आमने-सामने जो होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विलेन की भूमिका में दिखेंगे जूनियर एनटीआर
टीजर अपडेट को लेकर जूनियर एनटीआर के फैंस कुछ हद तक हैरान हैं, क्योंकि बॉलीवुड में अपनाई जाने वाली प्रमोशनल रणनीतियों से वे रूबरू नहीं हैं। साउथ के प्रोडक्शन हाउस के विपरीत, हिंदी फिल्म निर्माता आमतौर पर लॉन्च के समय की बिना पूर्व घोषणा किए ही टीजर-ट्रेलर आदि रिलीज कर देते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि 'वॉर 2' के मामले में क्या होता है? फिल्म 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर विलेन के रोल में नजर आएंगे। 

Mission Impossible 8: सोमवार को मिशन इंपॉसिबल की कमाई में लगा ब्रेक, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन

विज्ञापन

अयान मुखर्जी करेंगे निर्देशन
बता दें कि 'वॉर'  (2019) का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, सीक्वल यानी 'वॉर 2' के निर्देशन की कमान अयान मुखर्जी संभाल रहे हैं। कियारा आडवाणी भी फिल्म में लीड रोल कर रही हैं। वे ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म इस साल अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed