फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Housefull 5 low advance booking day 1 not able to bring audiance

Housefull 5 Advance Booking: एडवांस बुकिंग के मामले में 'हाउसफुल 5' ने किया निराश, महज इतने करोड़ के बिके टिकट

Tue, 03 Jun 2025 03:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 03 Jun 2025 03:49 PM IST
सार

Housefull 5 Low Advance Booking: फिल्म 'हाउसफुल 5' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में काफी निराश किया है।

विज्ञापन
Housefull 5 low advance booking day 1 not able to bring audiance
हाउसफुल 5 - फोटो : यूट्यूब- NadiadwalaGrandson

विस्तार

'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त 'हाउसफुल 5' जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म के ट्रेलर को काफी सराहा गया लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म दर्शकों को लुभाने में नाकाम होने वाली है। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म काफी पीछे हैं। 

विज्ञापन


'हाउसफुल 5' के लिए इतने टिकट हुए बुक
सैकनिल्क की ताजी रिपोर्ट के मुताबिक 'हाउसफुल 5' की एक दिन की एडवांस बुकिंग सिर्फ 1.64 करोड़ (बिना सीट बुक किए) रुपयों की हुई है। पूरे भारत में 8689 शो के लिए 48950 टिकट बिके हैं। एडवांस सीट बुकिंग के साथ ये आंकड़ा 4.90 करोड़ तक पहुंच गया है। यह आंकड़े मंगलवार दोपहर दो बजे तक के हैं।
विज्ञापन

जानकारों का मानना है कि एडवांस बुकिंग के मामले में ये आंकड़े निराशाजनक हैं।

Housefull 5 low advance booking day 1 not able to bring audiance
हाउसफुल 5 - फोटो : यूट्यूब

फ्रेंचाइजी को दर्शकों ने दिया है प्यार
माना जाता है कि फिल्म 'हाउसफुल 5' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कामयाब कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस फ्रेंचाइजी की सबसे पहली फिल्म 'हाउसफुल' साल 2010 में रिलीज हुई थी। तब से दर्शक इस फ्रेंचाइजी की हर फिल्म को खूब प्यार दे रहे हैं। इस बार भी फिल्म निर्माताओं का दावा है कि फिल्म में भरपूर कॉमेडी और एंटरटेनमेंट होगा। 

यह खबर भी पढ़ें: Housefull 5: 'हाउसफुल 5' के इवेंट पर हंगामा, रोते हुए नजर आए औरतें और बच्चे; हालात संभालने आगे आए अक्षय कुमार

विज्ञापन

'हाउसफुल 5' के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैक्लीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, श्रेयस तलपड़े, फरदीन खान, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, जॉनी लीवर और चंकी पांडे हैं। फिल्म का निर्देशन तरुण मंसुखानी ने किया है। फिल्म छह जून को रिलीज होगी।
यह फिल्म बड़े बजट में बनी है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चलेगी, हालांकि एडवांस बुकिंग के आंकड़े निराश करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed