Fardeen Khan:'वह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था', शराब की लत से छुटकारे पर बोले फरदीन खान, किया यह खुलासा
Fardeen Khan Transformation Journey: अभिनेता फरदीन खान अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कई किलो वजन कम किया है। साथ ही शराब की लत से भी अब वे दूर हैं। हाल ही में एक्टर ने इस बारे में बात की।
विस्तार
फरदीन खान ने लंबे वक्त बाद सीरीज 'हीरामंडी' के जरिए वापसी की। अब वे फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आ रहे हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में फरदीन का अहम रोल है। इस फिल्म की रिलीज से पहले फरदीन इन दिनों अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने कई किलो वजन घटाया है। हाल ही में उन्होंने इस बारे में बात की। एक्टर ने यह खुलासा भी किया कि उन्हें शराब की लत थी, लेकिन अब वे इससे दूर हैं।
फरदीन ने घटाया 25 किलो वजन
फरदीन खान ने साइरस ब्रोचा के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे पता था कि मुझे एक निश्चित शेप में आना होगा। मेरा वजन 102 या 103 किलो हो गया था। यह मेरा सबसे ज्यादा वजन था और मसल्स नहीं थीं। बस शरीर में चर्बी थी। अब पिछले सप्ताह जब मैंने अपना वजन किया तो यह 78 किलोग्राम था। मैंने अपना करीब 25 किलोग्राम वजन कम किया है'।
इस तरह छोड़ी शराब की लत
फरदीन खान ने आगे शराब की लत छोड़ने को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें शराब कैसे छोड़नी पड़ी। एक्टर ने कहा, 'मैं एक ऐसे मुकाम पर था जहां मैं खुद को महसूस नहीं कर पा रहा था। मैं 2020 में शांत हो गया। मैंने एक ही बार में शराब छोड़ दी। मुझे यह लत छोड़नी थी। इससे मेरी जिंदगी पर असर पड़ रहा था। इससे छुटकारा पाने के लिए मैंने प्रोफेशनल तरीके से मदद ली और यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था।
Sonali Bendre: क्या वाकई 20 साल पहले सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे के बीच थीं करीबियां? अभिनेत्री ने किया खुलासा
बोले- 'बहुत कम उम्र में लगी आदत'
फरदीन खान ने कहा, 'मैंने बहुत कम उम्र में शराब पीना शुरू कर दिया था। इसलिए यह पहली बार था जब दिमाग से कोहरा छटा और मैंने इस लत से छुटकारा पाने का फैसला लिया'। बात करें फिल्म 'हाउसफुल 5' की तो इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडीस जैसे सितारे हैं। फिल्म 6 जून को रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है।