Homebound Trailer Out: दोस्ती, सपनों और संघर्ष की अनकही दास्तान, 'होमबाउंड' का ट्रेलर हुआ रिलीज
Homebound Trailer Out Now: धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म होमबाउंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर, विशाल जेठवा नजर आ रहे हैं।
विस्तार
धर्मा प्रोडक्शन्स ने किया ट्रेलर लॉन्च
धर्मा प्रोडक्शन्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा – 'हमारे दिल का टुकड़ा आपके दिल में घर बनाए, पेश है होमबाउंड का ऑफिशियल ट्रेलर। 26 सितंबर से सिनेमाघरों में।'
विज्ञापन विज्ञापन
ट्रेलर में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा को बचपन के दोस्त के रूप में दिखाया गया है। दोनों का सपना है पुलिस अधिकारी बनना और इसके लिए वो मेहनत भी करते हैं। ईशान फिल्म में मोहम्मद शोएब का किरदार निभा रहे हैं, वहीं विशाल चंदन कुमार के रोल में हैं। इन दोनों दोस्तों के सपने और उनकी जद्दोजहद कहानी को आगे लेकर जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Jolly LLB 3: 'हमारी फिक्र मत करिए', बॉम्बे हाईकोर्ट ने 'जॉली एलएलबी 3' के खिलाफ दायर हुई याचिका को किया खारिज
दूसरी ओर जाह्नवी कपूर, विशाल यानी चंदन की प्रेमिका के रूप में नजर आती हैं। उनकी मौजूदगी से साफ नजर आता है कि वो दो दोस्तों के बीच अहम भूमिका निभाने वाली हैं।
दोस्ती और संघर्ष की दास्तान
फिल्म का ट्रेलर यह साफ कर देता है कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि जीवन के संघर्ष और सपनों की कहानी भी है। मोहम्मद शोएब और चंदन कुमार जैसे युवाओं के सपनों की राह में आने वाली मुश्किलें, उनका एक-दूसरे के प्रति विश्वास और हालात से जूझने की ताकत फिल्म में दिखाई गई है।
फेस्टिवल्स में मिला सराहना
‘होमबाउंड’ का सफर थिएटर तक आने से पहले कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स से होकर गुजरा है। वहां इसे बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। अब मेकर्स को उम्मीद है कि कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया फिल्म को सिनेमाघरों में भी मिलेगी। फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।