फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Will Smith makes first public appearance after Oscars slap row in India at Mumbai airport with a spiritual leader

Will Smith: ऑस्कर 2022 के थपड़ कांड के बाद भारत दौरे पर निकले विल स्मिथ, यहां देखिए तस्वीरें

Sat, 23 Apr 2022 12:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 23 Apr 2022 12:46 PM IST
सार

शनिवार को विल स्मिथ को एयरपोर्ट पर पपराज़ी को वेव करते और अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें क्लिक करते देखा गया।

विज्ञापन
Will Smith makes first public appearance after Oscars slap row in India at Mumbai airport with a spiritual leader
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्कर 2022 के थपड़ कांड के बाद अभिनेता विल स्मिथ शनिवार को भारत में स्पॉट हुए। हॉलीवुड स्टार को शनिवार को मुंबई हवाईअड्डे पर एक आध्यात्मिक व्यक्ति के साथ बातचीत करते देखा गया। बता दें कि यह ऑस्कर थप्पड़ कांड के बाद विल स्मिथ की पहला पब्लिक अपीयरेंस है। उन्हें एयरपोर्ट पर पपराज़ी को वेव करते और अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें क्लिक करते देखा गया।
विज्ञापन

भारत से है पुराना नाता
रिपोर्ट्स के मुताबिक विल, जुहू स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे और शनिवार को मुंबई से रवाना हो चुके हैं। विल का भारत के साथ पुराना रिश्ता रहा है और वह इससे पहले भी कई बार देश का दौरा कर चुके हैं। बता दें कि विल वाराणसी में गंगा आरती के लिए गए थे।
विज्ञापन

क्या है थप्पड़ कांड?
विल स्मिथ पिछले महीने 94वें अकादमी पुरस्कार समारोह के मंच पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद विवादों की चपेट में आ गए हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेडा और विल के बीच तनावभरा माहौल है और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। Will Smith: क्या ऑस्कर थप्पड़ कांड की वजह से होने वाला है विल स्मिथ और जेडा का तलाक? यहां जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed