Will Smith: फिर साथ रहने लगे विल स्मिथ और पत्नी जेडा? 29 साल की शादी में क्यों आई थी दूरी; यहां जानें
Will Smith And Jada Pinkett Relationship Update: हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ और पत्नी जेडा पिंकेट के रिश्ते में जब दूरी आई तो दोनों ने अलग-अलग घर में रहना शुरू किया। लेकिन अटकलें लग रही हैं कि अब दोनों फिर साथ आ गए हैं। जानिए, क्या सच में इस हॉलीवुड कपल ने अपने प्यार और शादी को दूसरा माैका दिया है।
विस्तार
हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ और पत्नी जेडा पिंकेट की शादी को लगभग 29 साल हो चुके हैं। 57 वर्षीय विल स्मिथ और 54 वर्षीय जेडा की शादी 1997 में हुई थी। 2023 में जेडा स्मिथ ने खुलासा किया कि वह और विल स्मिथ 2016 से अलग रह रहे थे। हालांकि उन्होंने कभी तलाक के लिए अर्जी नहीं दी।
फिर साथ रहकर खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं
पीपल्स मैगजीन के मुताबिक विल स्मिथ और उनकी पत्नी जेडा पिंकेट पिछले दो साल से फिर से एक ही घर में रह रहे हैं। जबकि पहले वे अलग-अलग घरों में रहते थे। एक सूत्र ने पीपल्स मैगजीन को बताया कि जेडा पिंकेट और विल स्मिथ साथ रहकर खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। वह खुश हैं, एक-दूसरे से प्यार करते हैं।’
बेटे को सपोर्ट करने के लिए भी फैशन शो में साथ पहुंचे थे
बीते दिनों भी इस कपल को पेरिस फैशन वीक के दौरान साथ देखा गया। वह अपने बेटे जेडन स्मिथ को सपोर्ट करने पहुंचे थे। रेड कार्पेट पर उनके साथ उनकी बेटी विलो स्मिथ, विल के पिछले विवाह से हुए बेटे ट्रे स्मिथ और जेडा की मां भी मौजूद थीं। यह परिवार 4 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान फिलाडेल्फिया में भी एक साथ था।
क्यों विल स्मिथ से अलग रह रही थीं जेडा?
2023 में अपनी आत्मकथा में जेडा पिंकेट ने लिखा था कि वह और विल स्मिथ अभी भी चीजों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। वह लिखती हैं, ‘हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और हम यह पता लगाने जा रहे हैं कि हमारे लिए इसका क्या मतलब है।’ विल स्मिथ की बात करें तो वह अपने हॉलीवुड करियर में भी व्यस्त हैं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी, इसका नाम ‘बैड ब्यॉज- राइड और डाई।’