फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Vin Diesel got emotional while talking about co-star Paul Walker daughter Meadow

Vin Diesel: 'मैं उसके लिए जान भी दे सकता हूं', किसके लिए विन डीजल ने कही ये बात? बताया परिवार का हिस्सा

Mon, 24 Aug 2026 08:16 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Aug 2026 08:16 PM IST
सार

Vin Diesel On Meadow Walker: अभिनेता विन डीजल और दिवंगत पॉल वॉकर को-स्टार्स होने के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी थे। पॉल के दुनिया छोड़ जाने के बाद भी विन हमेशा उनकी बेटी के लिए बेहद खास रहे। जानें मीडो वॉकर को लेकर विन ने क्या कहा?

विज्ञापन
Vin Diesel got emotional while talking about co-star Paul Walker daughter Meadow
हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल - फोटो : X

विस्तार

अभिनेता विन डीजल हाल ही में एक कार्यक्रम के दाैरान भावुक हो गए। वो यहां अपने को-एक्टर और भाई जैसे दोस्त रहे दिवंगत अभिनेता पॉल वॉकर की बात कर रहे थे। विन ने यहां पॉल की बेटी मीडो वॉकर के साथ अपने खास रिश्ते पर भी चर्चा की। जानें क्या बोले विन डीजल?

विज्ञापन

विन का पॉल के परिवार से खास नाता
एक कार्यक्रम में पहुंचे विन डीजल ने फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ से जुड़े कलाकारों के बारे में काफी कुछ कहा। 

  • फिल्म में अपने को-स्टार रहे पॉल वॉकर की बेटी मीडो वॉकर को लेकर विन ने कई भावुक बातें कहीं।
  • उन्होंने मीडो वॉकर को ईश्वर का आशीर्वाद बताया। 
  • इसके साथ ही विन डीजल ने कहा कि वह मीडो के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं।
  • विन डीजल ने कहा कि मीडो आज भी उनके परिवार से काफी जुड़ी हुई हैं।
  • इसके साथ ही विन ने बताया वह हर फादर्स डे पर उनको सबसे पहले विश करती हैं। 
  • विन ने मीडो के बारे में यह भी कहा कि उनके बच्चों के जन्मदिन पर मीडो सबसे पहले पहुंचती हैं।

Vin Diesel got emotional while talking about co-star Paul Walker daughter Meadow
विन डीजल, पॉल वॉकर - फोटो : सोशल मीडिया

कब हुआ पॉल वॉकर का निधन?
'फास्ट एंड फ्यूरियस' फेम अभिनेता पॉल वॉकर का साल 2013 में एक भीषण कार दुर्घटना में निधन हो गया था। रेबेका सोटेरोस से उनकी बेटी मीडो उस समय 15 वर्ष की थीं। वॉकर की मृत्यु के बाद भी डीजल ने अपनी दोस्ती निभाई और उन्होंने मीडो का ख्याल रखा। यहां तक कि जब 2021 में मीडो ने लुई थॉर्नटन-एलन शादी की विन तब भी उनके पिता की तरह साथ खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vin Diesel got emotional while talking about co-star Paul Walker daughter Meadow
पॉल वॉकर की बेटी मीडो वॉकर के साथ विन डीजल - फोटो : X

कई साल से चल रहा है प्रोजेक्ट  
बात करें फिल्म 'फास्ट फॉरएवर' की तो यह फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म हो सकती है। यह 17 मार्च 2028 में रिलीज होने है। यह हॉलीवुड की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में विन ने सोशल मीडिया पर फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर भी जानकारी शेयर की थी। 
खबरें हैं कि मेकर्स जल्द इस फिल्म की शूटिंग लॉस एंजिल्स में करेंगे। अब तक इस फ्रैंचाइजी ने रियो डी जिनेरियो, टोक्यो, लंदन, हवाना और अबू धाबी जैसे शहरों मे शूटिंग की है। ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 25 साल पहले हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed