फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   victoria beckham david beckham london house robbed when family was sleeping

Victoria Beckham: गहरी नींद में सोती रहीं सिंगर, चोर घर से उड़ा ले गए कीमती सामान

Fri, 01 Apr 2022 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 01 Apr 2022 01:21 AM IST
सार

पूर्व स्पाइस गर्ल्स सिंगर विक्टोरिया बेकहम और उनके पति पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। उनके लंदन वाले घर में चोरी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार जब चोरी हुई उस समय डेविड और विक्टोरिया अपनी 10 साल की बेटी हार्पर के साथ अपने घर में मौजूद थे।

विज्ञापन
victoria beckham david beckham london house robbed when family was sleeping
विक्टोरिया बेकहम-डेविड बेकहम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व स्पाइस गर्ल्स सिंगर विक्टोरिया बेकहम और उनके पति पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। उनके लंदन वाले घर में चोरी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार जब चोरी हुई उस समय डेविड और विक्टोरिया अपनी 10 साल की बेटी हार्पर के साथ अपने घर में मौजूद थे। हालांकि राहत की बात यह है कि चोरों ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया। हालांकि चोर घर में मौजूद कुछ कीमती सामान उठाकर ले गए। डेविड और विक्टोरिया ने साल 1999 में शादी कर ली थी। उनके चार बच्चे हैं। वे वेस्ट लंदन के एक पॉश इलाके हॉलैंड पार्क में रहते हैं। इस घर की कीमत चार करोड़ पाउंड है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोर घर के अंदर कब घुसे।

विज्ञापन

बेटे को सबसे पहले हुई जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेकहम ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करा दी है। द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार चोरी का पता सबसे पहले बेकहम के बेटे क्रूज़ लगा। दरअसल, वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करके घर लौटे थे। घर के अंदर आते ही उन्होंने देखा कि घर में तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने देखा कि फर्श पर खिड़की की कांच टूटी पड़ी है। क्रूज ने इसकी जानकारी तुरंत अपने पिता डेविड को दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया।

विज्ञापन

सिर्फ एक ही कमरे में पहुंच सके चोर

बता दें कि चोरों ने परिवार को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाया लेकिन हजारों पाउंड के कीमती चीजें उड़ा ले गए। इस बारे में परिवार के एक करीबी ने बताया गया है कि चोर काफी प्रोफेशनल थे जो इस एरिया में सक्रिय थे। राहत की बात ये रही कि वे एक ही कमरे तक पहुंच सके वरना घर से और भी कई कीमती चीजें गायब हो सकती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई शो में जज बन चुकी हैं विक्टोरिया

गौरतलब है कि विक्टोरिया बेकहम 1990 के दशक की में पॉप ग्रुप स्पाइस गर्ल्स की हिस्सा थीं। इस ग्रुप में उन्हें पॉश स्पाइस नाम दिया गया था। स्पाइस गर्ल्स से अलग होने के बाद वह कई रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह अग्ली बेट्टी जैसे टीवी में भी दिख चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed