फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Top Gun Maverick Star Tom Cruise Is Being Honored Naval Aviators By Navy

'टॉप गन: मेवरिक' की रिलीज से पहले टॉम क्रूज को अमेरिकी नौसेना से मिला इतना बड़ा सम्मान

Tue, 20 Oct 2020 10:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 20 Oct 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Top Gun Maverick Star Tom Cruise Is Being Honored Naval Aviators By Navy
Top Gun - फोटो : File Photo

टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' 34 साल के अंतराल के बाद आ रही है। यह फिल्म एविएशन के लिए एक लव लेटर जैसी है। अब अमेरिकी नौसेना ने टॉम क्रूज और निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर को नौसेना में उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए नौसेना पायलट का सम्मान दिया है। यह सम्मान अब तक 34 बार दिया जा चुका है।

विज्ञापन


टॉम क्रूज को 35वें और जेरी ब्रुकहाइमर को 36वें नौसेना पायलट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। दोनों सार्वजनिक रूप से यह सम्मान पहन भी सकते हैं। दोनों को उसी सम्मान से नवाजा गया है जो एक वास्तविक नौसेना पायलट को दिया जाता है। 
विज्ञापन



बता दें फिल्म 'टॉप गन' ने रिलीज होते ही इतिहास रच दिया था। ना सिर्फ कमाई के मामले में बल्कि अमेरिकी फौज के एक 'सीक्रेट मिशन' को भी फिल्म ने पूरा किया था। फिल्म 'टॉप गन' 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है। यह लेख अमेरिकी नौसेना के ट्रेनिंग प्रोग्राम 'स्ट्राइक फाइटर टैक्टिस इंस्ट्रक्टर प्रोग्राम' (SFTI) के बारे में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Gun Maverick Star Tom Cruise Is Being Honored Naval Aviators By Navy
Top Gun - फोटो : File Photo

एसएफटीआई को टॉप गन भी कहा जाता है। इस कार्यक्रम के तहत नौसेना से जुड़े पायलट्स को फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। उस वक्त टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन' देखकर लोगों के बीच सेना में भर्ती होने की ऐसी सनक जगी कि उनकी भर्ती के लिए सिनेमा हॉल के बाहर काउंटर तक खोले गए।

जल्द ही इस फिल्म का सीक्वेल रिलीज होने जा रहा है। 'टॉप गन: मेवरिक' की कहानी और डायरेक्शन तो जोरदार है ही, लेकिन हॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों के लिए हैरतअंगेज एक्शन की भरपूर डोज इस फिल्म को खास बनाती है। वैसे भी टॉम क्रूज ने फिल्म के स्टंट खुद किए हैं। 

इस फिल्म को बनाने के लिए अमेरिकन नेवी के साथ नजदीकी से काम किया गया है। इस फिल्म का बजट 140 मिलियन डॉलर्स यानि 964 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। भारत में फिल्म के ड्रिस्टीब्यूशन की कमान वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के हाथ में है। फिल्म अगले साल रिलीज होने जा रही है। फिल्म 'टॉप गन' 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed