Horror Movies: ये हैं अब तक की पांच सबसे डरावनी फिल्में, अकेले देखने में कांप उठेगी रूह, अटक जाएंगी सांसें
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हमने कई ऐसी खौफनाक कहानियां दिखाती फिल्में देखी हैं, जिनके सामने आते ही हमारी रूह तक कांप जाती है। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको हॉलीवुड की बेस्ट भुतहा कहानियों के बारे में बताएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोरंजन की दुनिया बहुत ही दिलचस्प है। यह हमें हंसाती है, रुलाती है, रोमांस के गुर सिखाती है। लेकिन यह कभी कभी हमें डराती भी है... कहते हैं न कि डर तो सबको लगता है...लेकिन हम में से बहुत से लोग हैं, को हाथों में पॉपकॉर्न और बंद लाइट में सिनेमा के जॉनर का भी मजा लेते हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हमने कई ऐसी खौफनाक कहानियां दिखाती फिल्में देखी हैं, जिनके सामने आते ही हमारी रूह तक कांप जाती है। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको हॉलीवुड की उन भुतहा फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको विश्लेषकों ने अब तक की सबसे डरावनी फिल्में करार दिया है। तो चलिए बिना देर किए ले चलते हैं आपको हॉलीवुड की हलक सुखा देने वाली फिल्मों की दुनिया में.....
द एक्सोरसिस्ट (1973)
'द एक्सोरसिस्ट' एक हॉलीवुड हॉरर फिल्म है, जिसे देखने के बाद दिमाग सुन्न पड़ जाता है और जुबान अटक जाती है। आज तक जिसने भी यह डरावनी फिल्म देखी है, उसके मुंह से चीख जरूर निकली होगी। आम तो आम एक्सपर्ट्स के मुताबिक भी यह हॉलीवुड की अब तक की सबसे खौफनाक फिल्म है। निर्देशक विलियम फ्रेडकिन की साल 1973 में आई यह फिल्म की कहानी एक लड़की के इर्द गिर्द घूमती है, जिस पर भूत का साया है। इस लड़की के हालात बद से बदतर होते जाते हैं और लोगों की दिलचस्पी फिल्म में बढ़ती जाती है। लड़की की मां अपनी बेटी को काले साये से दूर ले जाने के लिए दो पादरी का सहारा लेती है। इस फिल्म हर सीन इससे और भूतिया बनाता है।
Filmy Wrap: सुकेश केस में नई एक्ट्रेस का नाम और शुभ्रा अयप्पा ने गुपचुप रचाई शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
हैलोवीन (1978)
इस लिस्ट में दूसरा नंबर साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म हैलोवीन का है। यह हॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म है, जिसने दर्शकों को सदियों तक से रात में जागने पर मजबूर किया है। फिल्म में चाहे सिर्फ एक पागल आदमी सफेद नकाब पहने था, लेकिन वह भी दर्शकों को वर्षों तक बांधे रखने के लिए काफी था। उस जमाने में फिल्माए गए इसके सभी सीन लोगों को सिर से पैर तक कंपा देते थे। सीन्स के साथ साथ इसका बैकग्राउंड म्यूजिक इतना लाजवाब था की घर के किसी कोने में भी बैठा व्यक्ति की चीख निकल जाए। इस फिल्म की कहानी इतनी डरावनी, रहस्यपूर्ण और रोमांचकारी थी की हैलोवीन आज के जमाने की भुतहा फिल्मों को खूब टक्कर देती है।
Thunivu On Ott: अब ओटीटी पर दिखेगा अजीत कुमार का एक्शन अवतार, इस दिन और इस प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'थुनिवु'!
पैरानॉर्मल एक्टिविटी (2007)
पैरानॉर्मल एक्टिविटी एक ऐसी डरावनी फिल्म है, जो प्रशंसकों की पहली पसंद है। खासकर उन लोगों के लिए जो भूत की फिल्मों के लिए उत्सुक रहते हैं। 2007 में रिलीज इस अमेरिकन सूपरनॅचुरल हॉरर फिल्म को ऑरेन पेली ने डायरेक्ट किया था। ये एक ऐसे यंग कपल की कहानी थी जो अपने घर में सुपरनैचुरल एक्टिविटी का अनुभव करते हैं। ये कपल अपना घर छोड़ने की बजाए अपने साथ घट रहीं इन घटनाओं को कैमरे में कैद करने का निर्णय लेता है। इस जोड़े के साथ घटने वाली घटनाओं को देखकर हर कोई चकित हो सकता है और उसके मन में डर भी पैदा हो सकता है।
Love Story: कभी रणबीर के नाम का टैटू बनवाए घूमती थीं दीपिका, एक्टर की एक गलती से रिश्ते को नहीं मिली मंजिल
द शाइनिंग (1980)
'द शाइनिंग' हॉलीवुड की सबसे खतरनाक हॉरर फिल्मों में से एक है। 42 साल पहले रिलीज हुई इस भूतिया फिल्म को लेकर अभी भी लोगों के दिलों दिमाग में दीवानगी कम नहीं हुई है। फिल्म की कहानी एक परिवार की है, जो एक सुनसान होटल में ठहरता है। सुनसान होटल में सर्द रातें बिताना कितना मुश्किल और खौफनाक हो सकता है यह इस फिल्म से अच्छी तरह पता लगता है। यह होटल मनहूस है क्योंकि एक के बाद एक अजीब घटनाएं घटती हैं। इस परिवार का बेटा है, जो मानसिक रूप से बीमार है। उसे बीते हुए कल की और आने वाले कल की अजीब घटनाएं दिखने लगती हैं। बस यहीं से इस फिल्म की कहानी डरावनी होती चली जाती है।
Zwigato: प्लेट और चम्मच लेकर बैठ जाइए, 'मोस्ट अवेटेड ऑर्डर' लेकर आ रहे हैं कपिल शर्मा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
साइलेंट हाउस (2011)
अभिनेत्री एलिजाबेथ ओल्सेन की डेब्यू फिल्म ने बड़े बड़ों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। यह एक महिला की अलौकिक ताकतों के साथ व्यथित अनुभव की कहानी कहती है, जब वह अपने घर के अंदर फंस जाती है। ये कहानी उरुग्वे में हुई एक घटना पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन युगल जोड़ी क्रिस केंटिस और लॉरा लाउ ने किया था। उस घर के अंदर क्या क्या होता है वह रूह कंपा देता है।
Akhanda Twitter Review: बालकृष्णा की अखंडा ने सिनेमाघरों में मचाया तहलका, ट्विटर पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन