{"_id":"5e293b3c8ebc3e4afb378bdc","slug":"tom-hanks-on-after-19-years-oscar-nomination-for-a-beautiful-day-in-the-neighborhood","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 साल बाद ऑस्कर नामांकन मिलने पर ये बोले टॉम हैंक्स, इन्हीं की फिल्म पर आमिर बना रहे लाल सिंह चड्ढा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
19 साल बाद ऑस्कर नामांकन मिलने पर ये बोले टॉम हैंक्स, इन्हीं की फिल्म पर आमिर बना रहे लाल सिंह चड्ढा
Thu, 23 Jan 2020 11:50 AM IST
अपूर्वा राय
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Tom Hanks
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबर्दस्त कामयाब फिल्मों 'फिलाडेल्फिया' और 'फॉरेस्ट गम्प' के लिए दो ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर चुके टॉम हैंक्स इस बार 19 साल बाद ऑस्कर के लिए नामांकित हुए हैं। टॉम को ऑस्कर 2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के तौर पर नामांकित किया गया है। अपने नामांकन पर टॉम कहते हैं, 'मुझे एंथनी हॉपकिंस, जो पेस्की, अल पचीनो और ब्रैड पिट जैसे अभिनेताओं के साथ शामिल कर सम्मानित किया गया है। यह मेरे लिए एक भव्य रात होने वाली है।'
विज्ञापन
टॉम ने दो बार ऑस्कर की ट्रॉफी अपने नाम की है हालांकि वह साल 2001 के बाद से कभी नामांकित ही नहीं हुए। पिछली बार वह 'कास्ट अवे' (2001), 'सेविंग प्राइवेट रयान' (1999) और 'बिग' (1989) के लिए नामांकित हुए थे। टॉम हैंक्स ने 1994 और 1995 में लगातार 'फिलाडेल्फिया' और 'फॉरेस्ट गम्प' के लिए ऑस्कर जीता था। गौरतलब है कि इसी 'फॉरेस्ट गम्प' पर आधारित फिल्म हिंदी सिनेमा जगत में 'लाल सिंह चड्ढा' बन रही है। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
टॉम कहते हैं, “ऑस्कर के लिए नामांकित होना पहले की तरह ही अद्भुत क्षण है और इसके प्रति प्यार कभी पुराना नहीं होता है।” गौरतलब है कि 13 जनवरी को टॉम हैंक्स ने 19 साल बाद 'अ ब्यूटीफुल डे इन द नेबरहुड' के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त किया। 92वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर अवार्ड्स) 9 फरवरी को रविवार को लॉस एंजिलिस में आयोजित किए जाएंगे। इनका सीधा प्रसारण दिखाने की कई चैनलों और वेब पोर्टलों ने व्यवस्था की है।
विज्ञापन