फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Cruise star shooting of his upcoming film Mission Impossible 7 shoot in Norway with Christopher McQuarrie

लॉकडाउन खत्म होते ही एक्शन में आए टॉम क्रूज, नॉर्वे में शुरू की अपनी इस फिल्म की शूटिंग

Mon, 07 Sep 2020 05:43 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 07 Sep 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Tom Cruise star shooting of his upcoming film Mission Impossible 7 shoot in Norway with Christopher McQuarrie
मिशन इम्पॉसिबल 7 सेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता टॉम क्रूज की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी 'मिशन इम्पॉसिबल' की सातवीं फिल्म की शूटिंग नॉर्वे में शुरू हो गई है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों का निर्देशन कर चुके क्रिस्टोफर मैक्वेरी इस फिल्म का भी निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग के सेट से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देखकर इस फिल्म फ्रेंचाइजी के प्रशंसक उत्साह से भर गए हैं।

विज्ञापन


मार्च में हुए विश्वव्यापी लॉकडाउन से पहले इस फिल्म की शूटिंग वेनिस में चल रही थी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग इटली की राजधानी रोम में शुरू होनी थी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से इटली की हालत बहुत खराब हो गई। इस वजह से बंदी के दौरान सभी फिल्मों के साथ इस फिल्म की शूटिंग भी रोकनी पड़ी। अब इस फिल्म की शूटिंग को नॉर्वे में शुरू किया गया है।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Action... #MI7 Day 1

A post shared by Christopher McQuarrie (@christophermcquarrie) on

Tom Cruise star shooting of his upcoming film Mission Impossible 7 shoot in Norway with Christopher McQuarrie
मिशन इम्पॉसिबल 6 - फोटो : file photo

क्रिस्टोफर ने सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें पहाड़ों के पास एक पुल जैसा बना दिखाई दे रहा है। प्रशंसकों का अंदाजा है कि यहां टॉम क्रूज का किरदार एथन हंट कोई करिश्माई स्टंट करता हुए दिखाई देगा।

फिल्म की घोषणा के दौरान इस फिल्म को सिनेमाघरों में 23 जुलाई 2021 को रिलीज करना तय हुआ था। हालांकि, कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन बाद सभी फिल्मों का कैलेंडर गड़बड़ा गया है। इस वजह से इस फिल्म को अब निर्माताओं ने 19 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज करना तय किया है।

दो साल पहले रिलीज हुई इसी फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल- फॉलआउट' में टॉम क्रूज और हेनरी कैविल के बीच दर्शकों को भारी एक्शन देखने मिला है। इसलिए, इस नई फिल्म से लोगों को और भी ज्यादा आशाएं हैं। इसके अलावा 'अवतार' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म की शूटिंग भी न्यूजीलैंड में शुरू हो गई है।

पढ़ें: 'लव आइसलैंड' स्टार मेलिन एंडरसन के साथ एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने की थी मारपीट, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed