{"_id":"5f549e178ebc3e54ab3236e4","slug":"malin-andersson-shares-pictures-of-her-injuries-after-her-boyfriend-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लव आइसलैंड' स्टार मेलिन एंडरसन के साथ एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने की थी मारपीट, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'लव आइसलैंड' स्टार मेलिन एंडरसन के साथ एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने की थी मारपीट, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
Sun, 06 Sep 2020 02:10 PM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
मेलिन एंडरसन
- फोटो : instagram/missmalinsara
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'लव आइसलैंड' की स्टार मेलिन एंडरसन ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड टॉम केंप पर मारपीट का आरोप लगाया था। 29 वर्षीय टॉम केंप को गुरुवार को अदालत ने 10 महीने की जेल की सजा सुनाई। इस बारे में मैलिन ने कहा कि उन्हें राहत मिली जब उसे जेल की सजा हुई। टॉम ने उनके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से उत्पीड़न किया था।
विज्ञापन
टॉम ने मैलिन पर हमला कर दिया था और उनका हाथ तोड़ दिया। कोर्ट में गुनाह कबूल कर लेने के बाद उन्हें 10 महीने की सजा सुनाई गई। हालांकि टॉम ने पहले मैलिन को झूठा करार दिया था।
विज्ञापन
मैलिन ने पिछले साल अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की थीं। जिनमें उनके चेहरे, हाथों पर चोट के निशान थे। उनके नाक से खून भी बह रहा था। मैलिन ने तस्वीरें साझा कर कहा था कि वो चाहती हैं कि इससे किसी दूसरे को मदद मिले। जागरुकता फैलाने की जरूरत है। बता दें कि मैलिन ने साल 2016 में 'लव आइसलैंड' शो में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
केंप और मैलिन ने 2018 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। उसी साल मई में वो प्रेग्नेंट हो गई थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने कहा था कि केंप उन्हें धोखा दे रहे हैं लेकिन जल्द ही फिर से दोनों एक हो गए। दुर्भाग्य से जन्म के चार हफ्ते बाद ही उनकी बेटी की मौत हो गई। इसके बाद कपल फिर से अलग हो गया।