फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Thor Love And Thunder: marvel upcoming upcoming film featuring chris hemsworth and natalie portman get a new release date now releasing on 7 july

Thor Love And Thunder: 'थॉर- लव एंड थंडर' की नई रिलीज डेट का हुआ एलान, यूएस से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Fri, 03 Jun 2022 05:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 03 Jun 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
Thor Love And Thunder: marvel upcoming upcoming film featuring chris hemsworth and natalie portman get a new release date now releasing on 7 july
'थॉर लव एंड थंडर' का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : social media

हॉलीवुड के सबसे बड़े सिनेमेटिक यूनिवर्स मार्वल की आगामी फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' इन काफी चर्चाओं में हैं। पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर से लोगों के बीच एक बार फिर साल 2011 में आई इस फिल्म का क्रेज बढ़ा दिया है। लेकिन फिल्म और मार्वल स्टूडियोज के भारतीय फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि क्रिस हेम्सवर्थ स्टारर 'थॉर: लव एंड थंडर' भारत में एक दिन पहले रिलीज होने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन

'डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के बाद मार्वल सिनेमेटिक स्टूडियो एक बार भारत में अपनी आगामी फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' रिलीज करने जा रहा है। पहले यह फिल्म विश्व स्तर पर 8 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब हमारे देश में यह यूएस में रिलीज होने से एक दिन पहले यानी 7 जुलाई, 2022 को रिलीज होगी। इसके साथ ही थॉर का किरदार 'एवेंजर्स एंडगेम' के तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। फिल्म में ब्लॉकबस्टर जोड़ी क्रिस हेम्सवर्थ और नताली पोर्टमैन की जोड़ी भी एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नई रिलीज डेट की घोषणा मार्वल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर की। इस घोषणा को करते हुए उन्होंने लिखा, "अल्टीमेट थॉरसडे के लिए तैयार हो जाइए। मार्वल स्टूडियोज की लव एंड थंडर भारत के सिनेमाघरों में एक दिन पहले, 7 जुलाई को आ रही है।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Marvel India (@marvel_india)

विज्ञापन

ट्रेलर में खूब दिखा एक्शन 
'थॉर: लव एंड थंडर' के दो मिनट के ट्रेलर की शुरुआत फिल्म 'गार्डियन ऑफ द गैलेक्सी' से फैंस के पसंदीदा किरदार कोर्ग के थॉर के कारनामों की कहानियां सुनाने से होती है। वह बच्चों को बिजली के देवता थॉर के जीवन में हुई घटनाओं के बारे में बताता है, जिसमें वह बच्चों को थॉर के ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर उसके प्यार तक की घटनाओं को शामिल करता है। इसके बाद ट्रेलर में हमें फिल्म के विलेन 'गोर' की पहली झलक देखने को मिलती है, जो अपने आप में खौफनाक लगता है। वह सारे देवताओं के खातमें की कसम खाता है। इसी बीच ट्रेलर में जेन फोस्टर की एंट्री होती है, जो सभी को चौंका देती है। वह फिल्म में माइटी थॉर की भूमिका में नजर आएंगी और थॉर के साथ गौर से लड़ती दिखाई देंगी। ट्रेलर सामने आते ही फिल्म के लिए लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई थी। लोग फिल्म में क्रिस और नताली पोर्टमैन की जोड़ी देखने के लिए लोगों बहुत बेसब्र हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed