फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   thor actor Chris Hemsworth will be seen in Wrestler Hulk Hogan biopic

'थॉर' के बाद अब इस रेस्लर की बायोपिक करेंगे क्रिस हेम्सवर्थ

Thu, 21 Feb 2019 02:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 21 Feb 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
thor actor Chris Hemsworth will be seen in Wrestler Hulk Hogan biopic
chris hemsworth - फोटो : social media
हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स' और 'थॉर' जैसे फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार क्रिस हेम्सवर्थ जल्द ही पर्दे पर एकदम नए अवतार में नजर आने वाले हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो वह मशहूर रेस्लर हुल्क कोगन की बायोपिक करने वाले हैं। वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। अंग्रेजी वेबसाइट हॉलीवुड रिपॉर्ट्स के अनुसार हुल कोगन की बायोपिक को टोड फिलिप्स डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी स्कॉट सिल्वर ने लिखी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हुल्क कोगन की बायोपिक सिनेमाघरों में न रिलीज होने के बजाय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं क्रिस हेम्सवर्थ के फैंस को जैसे की पता चला कि वह हुल कोगन की बायोपिक में काम कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर मानों कमेंट की बाढ़ आ गई। हर कोई उनके बारे में बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

thor actor Chris Hemsworth will be seen in Wrestler Hulk Hogan biopic
हल्क होगन - फोटो : getty
एवेंजर्स फिल्म में कैप्टन अमेरिका का किरदार निभाने वाले एक्टर क्रिस इवांस ने भी क्रिस हेम्सवर्थ को हुल कोगन की बायोपिक में काम करने की बधाई दी। अभी तक बायोपिक के नाम का खुलासा नहीं हो सकता है,लेकिन खबरों की मानें तो यह फिल्म हुल्क कोगन के बचपन से लेकर रेस्लर बनने तक की जिंदगी पर आधारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed