फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Wanted singer Tom Parker passes away at the age of 33 after two year battle with brain tumor

दुखद: 33 साल की उम्र में ‘द वांटेड’ के सिंगर टॉम पार्कर का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित

Thu, 31 Mar 2022 01:54 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 31 Mar 2022 01:54 AM IST
सार

30 मार्च को ब्रेन ट्यूमर के चलते 33 वर्षीय सिंगर टॉम पार्कर का निधन हो गया। टॉम के निधन की सूचना उनकी पत्नी केल्सी ने इंस्टाग्राम पर साझा की। वह दो साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे। 

विज्ञापन
The Wanted singer Tom Parker passes away at the age of 33 after two year battle with brain tumor
टॉम पार्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटिश बैंड ‘द वांटेड’ के सिंगर टॉम पार्कर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 30 मार्च को ब्रेन ट्यूमर के चलते 33 वर्षीय सिंगर का निधन हो गया। उन्हें दो साल पहले ही पता चला था कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। टॉम के निधन की सूचना उनकी पत्नी केल्सी ने इंस्टाग्राम पर साझा की।

विज्ञापन

केल्सी ने लिखा आज सुबह (30 मार्च) टॉम अपने परिवार की मौजूदगी में इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। उन्होंने लिखा कि हमारा दिल टूट गया है, टॉम हमारी दुनिया का केंद्र था और हम सब उनकी मुस्कान और ऊर्जावान उपस्थिति के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। हम आप सबके प्यार और समर्थन के आभारी हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए हमें एकजुट होना होगा कि टॉम की रोशनी उसके सुंदर बच्चों के लिए चमकती रहे। उन सभी लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने पूरे समय टॉम की देखभाल करने में हमारी मदद की। उन्होंने अंत तक संघर्ष किया और मुझे हमेशा उन पर गर्व रहेगा।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kelsey 💋 Parker (@being_kelsey)

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉम और केल्सी ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी और बेटा है। टॉम की बेटी ऑरेलिया का जन्म 2019, तो वहीं बेटे थॉमस का जन्म 2021 में हुआ था। केल्सी ने दो फोटो शेयर किए हैं। एक में टॉम की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, तो दूसरी में पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि साल 2020 की गर्मियों में टॉम को ब्रेन ट्यूमर का पता चला था और उसी साल अक्तूबर में उन्होंने ये खबर सबके साथ साझा की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे उस समय पता था कि कुछ सही नहीं था, लेकिन कभी भी ऐसा होने की उम्मीद नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed