फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Little Mermaid halle bailey starring disneys films trailer released first glimpse of Ariel and Prince Eric

The Little Mermaid: डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' का दमदार ट्रेलर रिलीज, एरियल और प्रिंस एरिक की दिखी पहली झलक

Thu, 16 Feb 2023 07:47 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 16 Feb 2023 07:47 AM IST
सार

डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एरियल और प्रिंस एरिक की पहली झलक देखने को मिली है। 
 

विज्ञापन
The Little Mermaid halle bailey starring disneys films trailer released first glimpse of Ariel and Prince Eric
द लिटिल मरमेड - फोटो : Social media

विस्तार

डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह डिज्नी स्टार स्टूडियो की ऑस्कर विजेता एनिमेटेड म्यूजिकल क्लासिक मूवी की लाइव-एक्शन रीइमेजिनिंग फिल्म है। फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता रॉब मार्शल कर रहे हैं। यह 26 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हेले बेली अभिनीत, यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

ट्रेलर में एरियल और प्रिंस एरिक की पहली झलक देखने को मिली है। फिल्म किंग ट्राइटन की सबसे छोटी बेटी एरियल की कहानी दिखाएगी, जो एक इंसान, प्रिंस एरिक को बचाती है। इस फिल्म में दिलचस्प बात यह है कि वह एरियल उस इंसान के प्यार में पड़ जाती है। उसके बाद एरियल का साहसिक कार्य सुंदर और उत्साही युवा मरमेड की कहानी का आधार बनता है। एरियल का प्यार रोमांचक किस्सों को बयां करता है।


Chandan Sanyal: 'द प्लेबैक सिंगर' में अभिनय और निर्देशन करेंगे चंदन सान्याल, फिल्म में दिखेगा म्यूजिकल रोमांस

विज्ञापन
विज्ञापन

The Little Mermaid halle bailey starring disneys films trailer released first glimpse of Ariel and Prince Eric
द लिटिल मरमेड - फोटो : सोशल मीडिया

'द लिटिल मरमेड' के रीमेक को जेन गोल्डमैन और डेविड मैगी ने लिखा है। इसमें एलन मेनकेन और लिन-मैनुअल मिरांडा द्वारा रचे चार नए गानों के साथ टाइटल साउंडट्रैक भी प्ले किया जाएगा। फिल्म में बहुत सारे बड़े-बड़े स्टार्स हैं, जिन्होंने कैरेकटर्स को अपनी आवाज दी है।
Ali Fazal: टॉम क्रूज से मिले अली फजल, तस्वीरें साझा कर अभिनेता के लिए कही यह खास बात

विज्ञापन

इससे पहले बीते साल अक्टूबर में डिज्नी की ओर से 'द लिटिल मरमेड' का पोस्टर रिलीज किया गया था। 'द लिटिल मरमेड' का पहला पोस्टर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हेले बेली अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया था। बेली ने पहला पोस्टर साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा था, 'शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता कि मैं अपने सपनों की मरमेड की भूमिका निभाकर कितना सम्मानित महसूस कर रही हूं।'
KL Rahul: अथिया किसी से नहीं डरतीं, पूरा परिवार उनसे डरता है...शादी के बाद केएल राहुल का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed