फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Godfather completion of 50 years and stars attended the film premiere see photos

The Godfather: ‘द गॉडफादर’ के 50 साल पूरे होने पर रखा गया प्रीमियर, इन सितारों ने की शिरकत, देखें तस्वीरें

Thu, 24 Feb 2022 06:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 24 Feb 2022 06:38 PM IST
सार

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'द गॉडफादर' ने अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर लॉस एंजेलिस में फिल्म का प्रीमियर रखा गया। ये फिल्म एक बार फिर थिएटर पर लौट रही है।

विज्ञापन
The Godfather completion of 50 years and stars attended the film premiere see photos
द गॉडफादर प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हॉलीवुड की फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों ने ‘द गॉडफादर’ फिल्म का नाम जरूर सुना होगा और ये फिल्म दर्शकों ने देखी भी होगी। ये फिल्म साल 1972 में रिलीज हुई थी। फिल्म में क्राइम और थ्रिलर कूट-कूटकर परोसा गया था, जिसने उस समय में सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 50 साल हो गए हैं। इस मौके पर लॉस एंजेलिस के पैरामांउट थिएटर में फिल्म का प्रीमियर आयोजित किया गया, जिसमें इस शानदार फिल्म के निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला शामिल हुए। इस मौके पर एक्ट्रेस डाएन कीटन और मार्लन ब्रैंडो भी नजर आए। हर किसी ने फिल्म से जुड़ी कई बातें कीं।

विज्ञापन

The Godfather completion of 50 years and stars attended the film premiere see photos
द गॉडफादर प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘द गॉडफादर’ अपने समय की सबसे शानदार फिल्मों मे से एक मानी जाती है। लेकिन आज के दर्शक भी क्राइम और थ्रिलर से भरी हुई फिल्मों में खूब पसंद करते हैं। ऐसे में फिल्म के 50 साल पूरे होने पर ‘द गॉडफादर’ को फिर से थिएटर में उतारने का फैसला लिया गया है। ये फिल्म इस हफ्ते 25 फरवरी यानी शुक्रवार को कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो दर्शकों के लिए किसी बड़ी गुड न्यूज से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Godfather completion of 50 years and stars attended the film premiere see photos
फ्रांसिस फोर्ड कोपोला, डाएन कीटन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘द गॉडफादर’ फिल्म मारियो पुजो के उपन्यास ‘द गॉडफादर’ पर आधारित है। ये फिल्म शक्तिशाली इटालियन अमेरिकन परिवार पर केंद्रित है, जो अपराथ से जुड़े होते हैं। फिल्म में डॉन की भूमिका मार्लन ब्रैंडो निभाते हैं, जिनके बेटे की भूमिका में अल पचिनो होते हैं। अल पचिनो भी फिल्म में एक माफिया में जाकर शामिल हो जाते हैं। इसी तरह फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें खूब क्राइम और थ्रिलर होता है। इस फिल्म के तीन पार्ट रिलीज हुए थे। फिल्म को संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय फिल्म रजिस्ट्री के लिए चना गया था। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने अकादमी पुरस्कार में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

विज्ञापन

The Godfather completion of 50 years and stars attended the film premiere see photos
द गॉडफादर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फ्रांसिस फोर्ड कोपोला के निर्दशन में बनी फिल्म ‘द गॉडफादर’ में मार्लन ब्रैंडो और अल पचिनो के अलावा, जेम्स कान, रिचर्ड एस. कैस्टेलानो, रॉबर्ट डुवाल, स्टर्लिंग हेडन, जॉन मार्ले और डाएन कीटन ने अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed