फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Crown's Matt Smith, Tobias Menzies React To Duke Of Edinburgh's Death Says Prince Philip Was The Man

प्रिंस फिलिप के निधन पर एक्टर मैट स्मिथ ने दी श्रद्धांजलि, बोले- क्या शानदार आदमी थे

Sat, 10 Apr 2021 08:51 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Apr 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
The Crown's Matt Smith, Tobias Menzies React To Duke Of Edinburgh's Death Says Prince Philip Was The Man
प्रिंस फिलिप

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पति और एडिनबर्ग के ड्यूक प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। प्रिंस फिलिप का हाल ही में दिल का ऑपरेशन हुआ था। वह लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे और हाल ही में ठीक होकर घर लौटे थे। सभी विदेशी सेलेब्स प्रिंस फिलिप को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हाल ही में एक्टर मैट स्मिथ और टीवी एक्टर तोबियास मेंज़ीस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन


हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर मैट स्मिथ ने कहा कि, 'मैं महारानी और शाही परिवार के प्रति अपनी संवेदना देना व्यक्त करता हूं। प्रिंस फिलिप वह आदमी थे, जो जानते थे कि 99 और आउट। लेकिन क्या शानदारी पारी है और क्या स्टाइल है। आपकी सभी मदद के लिए धन्यवाद, आपके बिना कुछ भी पहले जैसा नहीं रहेगा।'
विज्ञापन


तोबियास मेंज़ीस ने ट्विट करते हुए लिखा, 'अगर मुझे एडिनबर्ग के ड्यूक के बारे में कुछ भी पता है तो मुझे पूरा यकीन है कि वह ऐसा अभिनेता नहीं चाहेंगे, जिसने टीवी पर उनके जीवन के बारे में अपनी राय दी हो। इसलिए इसे मैं शेक्सपियर पर छोड़ रहा हूं। ओ अच्छे आदमी, ये सब कितना अच्छा था। खास दुनिया की सेवा करना।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके साथ ही हैरी और मेगन मार्केल ने भी प्रिंस फिलिप को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'आपकी सर्विस के लिए धन्यवाद। आप बहुत याद आएंगे।' चर्चा है कि प्रिंस हैरी यूके जाकर अपने दादाजी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बता दें कि ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्यों को प्रिंस फिलिप के निधन के बारे में जानकारी दे दी गई है। उनके निधन के बाद ब्रिटेन के झंडे को आधा झुका दिया गया। आने वाले दिनों में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जाएंगी। प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed