फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Batman Part II new update Robert Pattinson fans will have to wait a long time Film release on this date

The Batman Part II: द बैटमैन के सीक्वल को लेकर आया बड़ा अपडेट, रॉबर्ट पैटिनसन के फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

Wed, 13 Mar 2024 12:37 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Mar 2024 12:37 AM IST
सार

बैटमैन पार्ट-2 का निर्देशन मैट रीव्य करेंगे। पैटिनसन के अलावा इस फिल्म में और किसकी वापसी होगी फिलहाल इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
The Batman Part II new update Robert Pattinson fans will have to wait a long time Film release on this date
रॉबर्ट पैटिनसन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

द बैटमैन पार्ट- 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रॉबर्ट पैटिनसन के फैंस को उनकी इस फिल्म के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। दरअसल, फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म में पैटिनसन कैप्ड क्रूसेडर की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, यह फिल्म अगले साल तीन अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी। 
विज्ञापन

Leah Smith Passed Away: टिक टॉक स्टार लिआ स्मिथ का निधन, 22 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन


कई फिल्मों की रिलीज डेट में हुआ बदलाव
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज डेट को एक साल के लिए आगे बढ़ दिया गया है। अब यह फिल्म दो अक्तूबर 2026 को थिएटर्स में प्रदर्शित की जाएगी। वार्नर ब्रदर्स ने अपने कैलेंडर में अन्य फिल्मों की रिलीज डेट में भी फेरबदल किया है। अब क्रिश्चियन बेल, जेसी बकले, पीटर सार्सगार्ड अभिनीत मैगी गिलेनहाल के निर्देशन में बन रही 'द ब्राइड', तीन अक्टूबर, 2025 को 'द बैटमैन' के सीक्वल की जगह रिलीज होगी और रॉबर्ट डी नीरो अभिनीत 'ऑल्टो नाइट्स 'को 15 नवंबर, 2024 का जगह 21 मार्च, 2025 को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैट रीव्स करेंगे निर्देशन
वहीं, नए शेड्यूल  के अनुसार आठ अगस्त, 2025 को निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म रिलीज होगी, जिसका नाम अभी तय नहीं किया गया है। इसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, शॉन पेन, रेजिना हॉल, तेयाना टेलर और अलाना हैम जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। एंडरसन की इस फिल्म का निर्माण कैलिफोर्निया में चल रहा है, जहां अन्य फिल्मकारों के सेट भी मौजूद हैं। बैटमैन पार्ट-2 का निर्देशन मैट रीव्य करेंगे। पैटिनसन के अलावा इस फिल्म में और किसकी वापसी होगी फिलहाल इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 
Shaitaan Box Office Collection Day 5: ‘दृश्यम 2’ से पीछे छूट रही ‘शैतान’, पांचवें दिन और गिरी कमाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed