{"_id":"5bee70edbdec2269871ef3e2","slug":"stan-lee-video-viral-before-his-demise","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फैंस की अहमियत को इस तरह समझते थे स्टेन ली, आखिरी वीडियो वायरल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
फैंस की अहमियत को इस तरह समझते थे स्टेन ली, आखिरी वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
Stan Lee
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड सिनेमा के जाने-माने चेहरे स्टेन ली का बीते 13 नवंबर को निधन हो गया था। उन्हें मार्वल कॉमिक्स का जनक कहा जाता है। इस कॉमिक्स के सभी किरदारों को बाद में मार्वल स्टूडियो की फिल्मों में फिल्माया गया। अब स्टेन ली को लेकर एक और खबर सामने आई है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो स्टेन ली ने अपने निधन से पहले फैंस को बेहद खास संदेश दिया था। साथ ही एक स्टार की जिंदगी में फैंस की क्या अहमियत होती है, इसको भी बताया था।
फैंस की अहमियत को बताते हुए स्टेन ली का यह वीडियो उनके चाहने वालों या फिर परिवारवालों ने उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह फैंस के बारे में बात करते हुए कहते हैं- फैंस हमारी जिंदगी में काफी अहमियत रखते हैं, मुझे अच्छा लगता है जब फैंस मेरा ख्याल रखते हैं उस समय मैं अपने आपको काफी महान महसूस करता हूं। वीडियो में फैंस की तारीफ करते हुए स्टेन ली ने आगे कहा है- मैं जब भी अपनी पुुरानी बातों को याद करता हूं तब मैं खुद को काफी सौभाग्यशाली मानता हूं कि फैंस मेरा इतना ख्याल रखते हैं और मुझे इतना मानते हैं।

So many wonderful moments with Stan came spontaneously. As we were setting up the camera one day, he casually started talking about his fans. We know how much Stan meant to you, and we thought it would be nice for you to hear how much your support meant to him. pic.twitter.com/WTX8U1afLm
— stan lee (@TheRealStanLee) November 14, 2018
आपको बता दें कि मार्वल कॉमिक्स के जनक और हॉलीवुड सिनेमा के जाने-माने चेहरे स्टेन ली का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते सोमवार रात उन्होंने अमेरिका के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। स्टेन ली पिछले कुछ सालों से कई बीमारियों से जूझ रहे थे।
28 दिसंबर 1922 को न्यूयॉर्क में जन्मे स्टेन ली ने 1961 में दि फैंटास्टिक फोर के साथ मार्वल कॉमिक्स की शुरुआत की थी। बाद में इसमें स्पाइडर मैन, एक्स मैन, हल्क, आयरन मैन, ब्लैक पैंथर, थोर, डॉक्टर स्टैंज और कैप्टन अमेरिका जैसे किरदार शामिल किए गए। इन किरदारों पर बाद में फिल्में भी बनीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर धमाल मचाया।
मार्वल की अब तक की लगभग हर फिल्म में स्टेन ली ने कैमियो रोल किया। कॉमिक्स के अलावा स्टेन ली ने फिल्मों में स्क्रीनप्ले भी लिखे थे। उनकी कॉमिक्स के पूरी दुनिया में दीवाने हैं। केवल हॉलीवुड ही नहीं बल्कि स्टेम ली ने भारतीय सुपरहीरो फिल्म चक्र भी बनाई, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।