फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   South Korean Actress Yoo Joo-eun attempted suicide said i am not sad

South Korean Actress Suicide: साउथ कोरियन अभिनेत्री ने की आत्महत्या, लिखा- अभिनेता का जीवन जीना आसान नहीं था

Wed, 31 Aug 2022 11:39 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 31 Aug 2022 11:39 AM IST
विज्ञापन
South Korean Actress Yoo Joo-eun attempted suicide said i am not sad
यू जो यून - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ कोरियन अभिनेत्री यू जो यून ने आत्महत्या कर ली है। 27 साल की इस एक्ट्रेस के सुसाइड की खबर की पुष्टि उनके परिवार ने कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यू जो यून ने अपने रूम में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नोट में अभिनेत्री ने अपने मां-बाप का जिक्र करते हुए हैरान कर देने वाली बात लिखी है। इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने सुसाइड नोट में अपने पेरेंट्स, दादी, बड़े भाई से माफी भी मांगी है। अब सवाल यह उठता है कि यू जो यून ने ऐसा क्या गलती कर दी जिसकी वह माफी मांग रही थीं? आखिर क्यों अभिनेत्री ने आत्महत्या जैसा भयावह कदम उठाया? इन सब सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर....

विज्ञापन

अभिनेत्री ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, "मुझे इस तरह दुनिया को अलविदा कहने का दुख नहीं है। बल्कि मुझे अपने मां, पिताजी, दादी और ओप्पा (बड़े भाई) के लिए दुख हो रहा है। मैं क्या करूं? मेरा दिल अब जीना नहीं चाहता। हां, मैं मानती हूं कि मेरे बिना आपको खाली-खाली लगेगा, लेकिन आप अपना जीवन बहादुरी से जिएं। मैं अलविदा कहने के बाद भी आप लोगों पर नजर रखूंगी। इसलिए रोइएगा मत। मुझे यह भी पता है कि आप मेरे इस कदम से आहत होंगे। लेकिन सच मानिए मैं अभी बिल्कुल भी उदास नहीं हूं। बल्कि मैं शांत हूं। शायद इसलिए क्योंकि मैंने वह सुखी जीवन जी लिया है, जिसकी मैं हकदार थी। आप भी अपनी जिंदगी बिना किसी मलाल के जिएं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

यू जो यून ने आगे लिखा, मैं उम्मीद करती हूं कि मेरे अंतिम संस्कार में आप बहुत सारे लोगों को बुलाएंगे। क्योंकि मैं हर किसी को देखना चाहती हूं, यह जांचना चाहती हूं किस व्यक्ति के लिए समय थोड़ा मुश्किल है। मैं खराब अभिनय नहीं करना चाहती थी। सच मानिए एक्टिंग ही मेरे लिए सबकुछ थी। लेकिन, एक अभिनेता का जीवन जीना आसान नहीं था। कहा जाता है कि आप जो करना चाहते हो अगर आपको वह करने मिलता है तो वह किसी आशीर्वाद से कम नहीं होता, लेकिन मेरे लिए तो यह चीज अभिशाप बन गई थी। 

विज्ञापन

यू जो यून लिखती हैं, भगवान मुझसे प्यार करते हैं, इसलिए वह मुझे नर्क में नहीं भेजेंगे। मुझे लगता है कि वह मेरी भावनाओं को समझेंगे। इसलिए मेरी चिंता मत कीजिएगा। मेरे सभी चाहने वालों और परिवार वालों को मेरा प्यार। मुझे समझने के लिए धन्यवाद। सभी अनमोल रिश्तों के लिए आभार। मुझे जीवन में सिखाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मां, पापा, आई लव यू! रोना मत, प्लीज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed