फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Shekhar Kapur Birthday know about his foreign films Elizabeth The Four Feathers Elizabeth The Golden Age

Shekhar Kapur: विदेश में भी खूब चला शेखर कपूर के नाम का सिक्का, अंग्रेजी फिल्मों का निर्देशन कर लूटी वाहवाही

Fri, 06 Dec 2024 08:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 06 Dec 2024 08:15 AM IST
सार

शेखर कपूर की फिल्मों ने न केवल भारतीय सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में भी उनकी कलात्मकता और निर्देशन को सराहा गया। उनकी फिल्मों में ऐतिहासिक घटनाओं के प्रति एक सशक्त दृष्टिकोण और अद्वितीय कहानी को पर्दे पर उतारने की कला नजर आती है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके शानदार करियर और योगदान के बारे में आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Shekhar Kapur Birthday know about his foreign films Elizabeth The Four Feathers Elizabeth The Golden Age
शेखर कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखर कपूर भारतीय सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्देशक हैं, जिन्होंने 'मिस्टर इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्में बनाईं। अपने बेहतरीन निर्देशन की वजह से वह लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ चुके हैं। उनके निर्देशन की पहचान न केवल भारतीय सिनेमा में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में भी महत्वपूर्ण रही है। शेखर कपूर ने अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों को बेहतरीन किरदार और कहानियों से परिचित कराया, जो आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में बसे हुए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके द्वारा निर्देशित कुछ प्रमुख विदेशी फिल्मों पर प्रकाश डालते हैं, जो उनके निर्देशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

विज्ञापन

Shekhar Kapur Birthday know about his foreign films Elizabeth The Four Feathers Elizabeth The Golden Age
एलिजाबेथ - फोटो : यूट्यूब
एलिजाबेथ

शेखर कपूर की फिल्म 'एलिजाबेथ' इंग्लैंड की रानी एलिजाबेथ प्रथम के जीवन पर आधारित है। उनका निर्देशन इस फिल्म में न केवल ऐतिहासिक घटनाओं को पेश करता है, बल्कि उसमें गहरे मानवीय भावनाओं और संघर्षों को भी उजागर करता है। साल 1999 में इस फिल्म को बाफ्टा में उत्कृष्ट ब्रिटिश फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shekhar Kapur Birthday know about his foreign films Elizabeth The Four Feathers Elizabeth The Golden Age
एलिजाबेथ: द गोल्डन एज  - फोटो : यूट्यूब
एलिजाबेथ: द गोल्डन एज 

'एलिजाबेथ: द गोल्डन एज' 1998 की फिल्म 'एलिजाबेथ' का सीक्वल है, जो रानी एलिजाबेथ प्रथम के जीवन के दूसरे महत्वपूर्ण अध्याय पर आधारित है। शेखर कपूर ने इस फिल्म में ऐतिहासिक सच्चाई और रोमांचक कहानी का बेहतरीन मिश्रण किया। 'एलिजाबेथ: द गोल्डन एज' को भी समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया।

विज्ञापन

Shekhar Kapur Birthday know about his foreign films Elizabeth The Four Feathers Elizabeth The Golden Age
द फोर फेदर्स - फोटो : यूट्यूब
द फोर फेदर्स

'द फोर फेदर्स' एक युद्ध पर आधारित फिल्म है जो 1857 में ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान हुई घटनाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें हीथ लेजर, वेस बेंटले, जिमोन हौंसौ और केट हडसन ने अभिनय किया था। शेखर कपूर ने इस फिल्म में युद्ध, वीरता, और व्यक्तिगत सम्मान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को दर्शाया। 'द फोर फेदर्स' को समीक्षकों ने मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दी थीं। 

Shekhar Kapur Birthday know about his foreign films Elizabeth The Four Feathers Elizabeth The Golden Age
व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट? - फोटो : यूट्यूब
व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट?

व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट? शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म थी। इसे जेमिमा खान ने लिखा था। साल 2022 की इस ब्रिटिश रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में लिली जेम्स, शहजाद लतीफ, शबाना आजमी, एम्मा थॉम्पसन, सजल अली, ओलिवर क्रिस, असीम चौधरी, जेफ मिर्जा, एलिस ऑर-इविंग और राहत फतेह अली खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
Suits: अब हिंदी भाषा में उठा सकेंगे 'सूट्स' के सभी नौ सीजन का लुत्फ, जानें कहां देख सकेंगे दर्शक यह लीगल सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed