{"_id":"69ae662e13e093d1c2087f15","slug":"shakira-adds-third-show-in-india-tour-after-high-demand-know-date-and-venue-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय फैंस को शकीरा का तोहफा, इंडिया टूर में जुड़ा एक और शो; जानिए किस शहर में होगा कॉन्सर्ट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
भारतीय फैंस को शकीरा का तोहफा, इंडिया टूर में जुड़ा एक और शो; जानिए किस शहर में होगा कॉन्सर्ट
Mon, 09 Mar 2026 11:48 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:48 AM IST
सार
Shakira Show In Mumbai: सिंगर शकीरा ने भारत के अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। इंडिया टूर के तहत वह दो शो करने वाली थीं। अब इसमें एक और शो जुड़ गया है।
विज्ञापन
शकीरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@shakira
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉप क्वीन शकीरा ने अपने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। अगले महीने भारत टूर पर आ रही हैं। सुपरस्टार ने मुंबई में अपने दूसरे शो का एलान करके फैंस को तोहफा दिया है।
मुंबई में होगा दूसरा शो
शकीरा का मुंबई में दूसरा शो करने की बात तब सामने आई जब यूजर्स ने डिस्ट्रिक्ट ऐप पर एक और शो लिस्टेड देखा। शो के टिकटों की बिक्री अभी प्लेटफॉर्म पर शुरू नहीं हुई है। दूसरे शो के लिए टिकट बुकिंग कब शुरू होगी, इस बारे में कोई अपडेट नहीं है। यह कदम तब उठाया गया जब ऑर्गनाइजर ने टिकटों की ज्यादा डिमांड देखी।

कब होगा दूसरा शो?
शकीरा ने अपने मुंबई स्टॉप में एक और डेट जोड़ ली है, नया शो 11 अप्रैल को महालक्ष्मी रेसकोर्स में शेड्यूल है। मुंबई में उनका पहला शो 10 अप्रैल को होगा। वह 15 अप्रैल को दिल्ली में भी परफॉर्म करेंगी।
शकीरा ने अपने मुंबई स्टॉप में एक और डेट जोड़ ली है, नया शो 11 अप्रैल को महालक्ष्मी रेसकोर्स में शेड्यूल है। मुंबई में उनका पहला शो 10 अप्रैल को होगा। वह 15 अप्रैल को दिल्ली में भी परफॉर्म करेंगी।
शकीरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@shakira
शो के बारे में क्या बोलीं शकीरा?
भारत में शो के बारे में बात करते हुए शकीरा ने कहा, 'भारत में परफॉर्म करना हमेशा खास रहा है। मुंबई और दिल्ली के फैंस से दोबारा मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'
उन्होंने यह भी बताया कि यह टूर सिर्फ म्यूजिक के लिए नहीं, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के लिए लोगों को एकजुट करना है।

हर्ष मेहता के बाद नए एक्टर के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल
‘फीडिंग इंडिया’ के तहत हो रहा कॉन्सर्ट
यह कॉन्सर्ट गैर-लाभकारी पहल ‘फीडिंग इंडिया’ के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमेटो’ सहयोग कर रहा है। खास बात यह है कि फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट पहली बार एक से ज्यादा शहरों में हो रहा है।
शकीरा के बारे में
बता दें कि शकीरा दुनिया की सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली लैटिन महिला कलाकारों में से एक हैं। उनके 100 मिलियन से ज्यादा रिकॉर्ड्स बिक चुके हैं। उनके हिट गाने जैसे ‘हिप्स डोंट लाइ’, ‘वाका वाका’ और ‘व्हेनेवर व्हेरेवर’ आज भी दुनियाभर में बहुत मशहूर हैं।