इस हीरोइन को मिली दरवाजा बंद रखने की हिदायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गायिका सेलेना गोमेज की ओर से किसी अनजान शख्स के अपने घर में घुस आने की शिकायत मिलने के बाद उन्हें अपने घर के दरवाजे बंद रखने के लिए कहा है।
वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार, सेलेना (22) पिछले सप्ताह यह शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें यह सलाह दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, "'कम एंड गेट इट' गीत की गायिका सेलेना ने पिछले सप्ताह घर का दरवाजा खुला मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस को घर में कोई नहीं मिला था। बताया जाता है कि यह तीसरी बार है, जब सेलेना ने पुलिस से अपने घर में किसी के घुस आने की शिकायत की है।
किम की यह कैसी ड्रेस?
बात जब फैशन की होती है, तो रियलिटी टीवी हस्ती किम कार्दशियां की गिनती शीर्ष लोगों में होती है। लेकिन लॉस एंजेलिस काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट के एक कार्यक्रम में किम की पोशाक जंची नहीं क्योंकि पोशाक अनफिट लग रही थी।
किम ने जो गाउन पहन रखा था वह कमर से लेकर नीचे तक तो फिट था, लेकिन कमर से ऊपरी हिस्से में ढीला था, जो देखने में अनफिट-सा लग रहा था।
गाउन के एक कंधे पर स्पेगैटी स्ट्रेप थी और दूसरी ओर पूरी स्ट्रेप थी। कमर पर कसे हुए इस गाउन में एक पैर के पास स्लिट भी अच्छा नहीं लग रहा था।
रिहाना की ड्रेस पुरस्कृत
गायिका रिहाना की 'निन्जा टर्टल' पोशाक ने सर्वश्रेष्ठ हेलोवीन परिधान पुरस्कार जीता। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 26 वर्षीया रिहाना हेलोवीन के मौके पर अपने दोस्तों के साथ हरी पेंट से पुते चेहरे और पूरी साज-सज्जा के साथ घर से निकलीं।
रिहाना निन्जा टर्टल के मशहूर किरदार 'राफेल' जैसी दिख रही थीं। उन्होंने लाल मास्क, हरे दस्ताने, लैगिंग्स और खास सैंडिल पहन रखे थे। वह अपने हाथ में राफेल का अनूठा हथियार भी लिए हुए थीं।