फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Sean Baker Film Anora Won Five Oscar Award Director Career And Life Facts

Sean Baker: 97वें ऑस्कर में चार अवॉर्ड जीतने वाले सीन बेकर, जानिए निर्देशक के संघर्ष-फिल्मी सफर की कहानी

Sat, 08 Mar 2025 10:51 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 08 Mar 2025 10:51 AM IST
सार

पिछले दिनों ऑस्कर अवॉर्ड में सीन बेकर खूब चर्चा में रहे। इस निर्देशक की फिल्म ‘अनोरा’ को पांच ऑस्कर मिले हैं, जिसमें से चार तो सीन बेकर को ही मिले हैं। जानिए, सीन बेकर के निर्देशक बनने के सफर के बारे में? 

विज्ञापन
Sean Baker Film Anora Won Five Oscar Award Director Career And Life Facts
निर्देशक सीन बेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@bakermovies

विस्तार

हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक सीन बेकर की फिल्म ‘अनोरा’ 97वें ऑस्कर में छा गई। फिल्म ‘अनोरा’ ने पांच ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं। सीन बेकर की यही फिल्म उम्दा नहीं है, वह कई और बेहतरीन फिल्में भी बना चुके हैं। जानिए, सीन बेकर कैसे बने निर्देशक? उनकी रुचि फिल्मों में कैसे पैदा हुई? निर्देशक के करियर और जिंदगी से जुड़ी खास बातें।  

विज्ञापन


बचपन में निर्देशक बनने का ठान लिया 
सीन बेकर पांच साल के रहे होंगे जब उनकी मां यूनिवर्सल मॉन्स्टर्स की सीरीज दिखाने के लिए मेलबर्न की लाइब्रेरी लेकर गई। सीन बेकर को यह फिल्म और उसके दृश्य इतने भा गए कि वह इसी बारे में सोचने लगे। यही से सीन बेकर के मन में फिल्मों को लेकर रुचि पैदा हुई। लेकिन जब वह 20 साल के हुए तो नशे की लत लग गई। लेकिन सिनेमा के लिए प्यार के कारण वह इस बुरी लत से बाहर आ गए। आगे सीन बेकर ने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में वह फिल्म स्टडी प्रोग्राम ही कर रहे थे लेकिन पढ़ाई छोड़ वह हॉलीवुड चल दिए। बाद में यानी 1998 में आकर अपनी डिग्री पूरी की। साल 2000 में सीन बेकर ने पहली फिल्म ‘फोर लेटर वर्ड्स’ बनाई। 
विज्ञापन


संघर्ष का सामना भी करना पड़ा 
ऐसा नहीं है कि सीन बेकर को हॉलीवुड में आसानी से मौके मिल गए। उन्होंने शुरुआती दौर में काफी संघर्ष किया। वह निर्देशक बनने के दौरान टैक्सी भी चलाते थे। साल 2015 में उन्होंने एक फिल्म ‘टैंजरीन’ बनाई, यह एक ट्रांसजेंडर सेक्स वर्कर की कहानी है। इसमें सीन बेकर ने बतौर टैक्सी ड्राइवर अपने अनुभवों को भी शामिल किया है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसे सीन बेकर ने आईफोन से बनाया था। सीन बेकर से राजामौली भी काफी इंस्पायर बताए जाते हैं। उन्हें इस हॉलीवुड निर्देशक का ऑस्कर में दिया गया भाषण काफी पसंद आया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन बेकर की फिल्म ने जीते ऑस्कर में अवॉर्ड 
97वें एकेडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर में सीन बेकर को फिल्म ‘अनोरा’ के लिए  बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीन प्ले, बेस्ट एडिटर, बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं फिल्म की हीरोइन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सीन एक ऐसे निर्देशक हैं जो जानते हैं कि सिनेमा में अनकही कहानियों को दिखाया जाना भी जरूरी है। यही बात उनकी फिल्मों की कहानियों में भी साफ झलकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed