फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russell Brand: चार महिलाओं से रेप केस में फंसे रसेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं सभी आरोपों को खारिज करता हूं

Mon, 18 Sep 2023 08:52 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 18 Sep 2023 08:52 AM IST
विज्ञापन
Russell Brand denies sexual assault rape allegations actor alleged by four girls of sexual harassment
रसेल ब्रांड - फोटो : सोशल मीडिया
फॉरगेटिंग सारा मार्शल, गेट हिम टू द ग्रीक के एक्टर रसेल ब्रांड अपनी कॉमिक टाइमिंग से कई फिल्मों में दर्शकों को गुगुदा चुके हैं। उनके सितारे हमेशा बुलंदियों पर रहे, लेकिन अब एक्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं। बीते सात साल के ड्यूरेशन में  चार महिलाओं ने उनपर रेप, यौन उत्पीड़न और इमोशनली शोषण का आरोप लगाया गया है। हालांकि 48 वर्षीय ब्रांड ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को नकार दिया है। 
Russell Brand denies sexual assault rape allegations actor alleged by four girls of sexual harassment
रसेल ब्रांड - फोटो : सोशल मीडिया

संडे टाइम्स, द टाइम्स और चैनल 4 डिस्पेचेस ने अपनी संयुक्त जांच के बाद ये आरोप लगाए गए। कि 2006 से 2013 तक अपनी करियर की बुलंदियों पर होने के दौरान रसेल ने चार महिलाओं के साथ बलात्कार किया और उनका यौन उत्पीड़न भी किया। वहीं, ब्रांड ने आरोपों से इनकार किया है और कहा कि महिलाओं से उनके संबंध हमेशा सहमति से रहे हैं।

Russell Brand denies sexual assault rape allegations actor alleged by four girls of sexual harassment
रसेल ब्रांड - फोटो : सोशल मीडिया

जानें किसने क्या आरोप लगाए?

पहली महिला

जांच के तहत कई महिलाओं ने ब्रांड के खिलाफ आरोप लगाए। चार महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। एक महिला का आरोप है कि ब्रांड ने लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में उसके साथ बलात्कार किया। महिला के बयान को लेकर द टाइम्स अखबार का कहना है कि उसने महिला के बयान के समर्थन के लिए मेडिकल रिकॉर्ड देखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Russell Brand denies sexual assault rape allegations actor alleged by four girls of sexual harassment
रसेल ब्रांड - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी महिला
दूसरी महिला का आरोप है कि ब्रांड ने उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने बताया कि वह ब्रांड के साथ उस वक्त रिलेशनशिप में थीं और जब वह 16 साल की थी और स्कूल जाती थीं, वहीं रसेल 30 साल के थे। ब्रांड ने उसके साथ भी गलत व्यवहार किया। उसने मानसिक शोषण का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
Russell Brand denies sexual assault rape allegations actor alleged by four girls of sexual harassment
रसेल ब्रांड - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरी और चौथी महिलाओं ने लगाए ये आरोप 
तीसरी महिला का दावा है कि लॉस एजिल्स में एक साथ काम करते वक्त ब्रांड ने उनका रेप किया। उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह कानूनी कार्रवाई करेगा। करियर बर्बाद हो जाएगा। वहीं, चौथी महिला ने आरोप लगाया कि ब्रांड ने उसका यौन उत्पीड़न किया और वह उसका शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण करता था।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान के लिए जयदीप अहलावत ने 'रईस' में किया था काम, बोले- उन्हें देखकर मैं एक्टिंग...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed