{"_id":"5c2c3ea7bdec2256b54260e0","slug":"ruskin-bond-ghost-stories-to-convert-into-web-series-parchayee-ghost-stories-by-ruskin-bond","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्किन बॉन्ड की कहानियों को मिला डिजिटल प्लेटफॉर्म, 15 जनवरी को रिलीज होगा वेब सीरीज का पहला एपिसोड","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
रस्किन बॉन्ड की कहानियों को मिला डिजिटल प्लेटफॉर्म, 15 जनवरी को रिलीज होगा वेब सीरीज का पहला एपिसोड
Wed, 02 Jan 2019 10:01 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
रस्किन बॉन्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतरीन लेखक रस्किन बॉन्ड की भूतिया कहानियों को अब आप वेब सीरिज 'परछाई' में देख सकते हैं। यह वेब सीरीज जी5 पर उपलब्ध होगी। सीरीज में बॉन्ड द्वारा लिखी गई 12 कहानियों पर आधारित एपिसोड की एक श्रृंखला होगी।
विज्ञापन
वेब सीरीज पर बात करते हुए बॉन्ड ने बताया- मैं खुश हूं कि मेरी कहानियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म मिल रहा है। मैं उन्हें देखने के लिए उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे पाठक इस श्रृंखला का आनंद लेंगे।
विज्ञापन
इस वेब सीरीज का पहला एपिसोड 15 जनवरी को ऑनएयर होगा। बाकी की कहानियां इस साल के जून महीने तक दर्शकों के सामने होंगी। पहले चार एपिसोड वीके प्रकाश और अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित- "द घोस्ट इन द गार्डन एंड द विंड ऑन हॉन्टेड हिल" और "विल्सन ब्रिज एंड द ओवरकोट" पर आधारित होंगे।
विज्ञापन
बात करें रस्किन बॉन्ड की तो उन्होंने लेखन के लिए अंग्रेजी को चुना। उन्हें अंग्रेजी में लघु कहानियों के संकलन पर 1992 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया। 1999 में बाल साहित्य में योगदान के लिए वे पद्म श्री से सम्मानित हुए। बॉन्ड ने महज 17 साल की उम्र में अपना पहला उपन्यास 'रूम ऑन द रूफ' लिखा। यह इतना पसंद किया गया कि इसके लिए बॉन्ड को 1957 में जॉन लिवेलिन् राइस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।