फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   rare Marilyn Monroe shot sold for 4250 pounds

क्यों नीलाम हुआ मर्लिन का दुर्लभ निगेटिव?

Wed, 24 Sep 2014 09:26 AM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
rare Marilyn Monroe shot sold for 4250 pounds

चर्चित अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का एक दुर्लभ निगेटिव नीलाम हो रहा है। आखिर क्या खास है उस निगेटिव में?

विज्ञापन


अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर रही हॉलीवुड अदाकारा मर्लिन मुनरो के पहले फोटो शूट के एक दुर्लभ निगेटिव की नीलामी हुई है। मुनरो की यह तस्वीर उस वक़्त की है जब वह महज 20 साल की थीं।


तब उनका नाम नॉर्मा जीन बेकर हुआ करता था, वह एक फ़ैक्ट्री में काम करती थीं और मॉडल बनने का सपना देख रहीं थी।

कॉपीराइट के साथ नीलामी

निगेटिव के साथ तस्वीर और इसके कॉपीराइट 4,250 पाउंड में नीलाम हुए हैं. माना जा रहा था कि इनके लिए पाँच से आठ हज़ार पाउंड की बोली लगेगी।
नीलामीकर्ता एंड्रयू एल्ड्रिज ने कहा कि वह नतीजे से खुश हैं।

डेविज़ेस विल्टशर में हेनरी एल्ड्रिज एंड संस के मालिक एल्ड्रिज ने कहा, "कॉपीराइट के साथ नीलामी अपने आप में अनूठी है."

दरअसल, 1946 में नॉर्मा जीन बेकर एक फ़ैक्ट्री में काम कर रही थीं और तभी वहां से गुजर रहे सेना के एक फ़ोटोग्राफर ने उन्हें देखकर कहा था कि वह मॉडल बन सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed